Page Loader
घरवालों ने जगुआर नहीं दी तो युवक ने पानी में बहा दी BMW कार, देखें वीडियो

घरवालों ने जगुआर नहीं दी तो युवक ने पानी में बहा दी BMW कार, देखें वीडियो

Aug 10, 2019
02:43 pm

क्या है खबर?

हरियाणा में एक युवक को उसके घर वालों ने जगुआर नहीं दिलाई तो उसने अपनी BMW कार को पानी में बहा दिया। जी हां, ठीक पढ़ा आपने। दरअसल, यमुनानगर के रहने वाले एक युवक ने अपनी घर वालों से जगुआर की कार की मांग की थी, लेकिन उसके घरवालों ने यह मांग ठुकरा दी थी। इससे गुस्सा होकर युवक ने दो महीने पुरानी BMW कार को पानी में बहा दिया। आइये, यह पूरी खबर जानते हैं।

घटना

दो महीने पहले खरीदी थी BMW कार

घटना की जानकारी देते हुए मुकारबपुर निवासी ललित ने बताया कि उसका भाई आकाश बिना कुछ बताए सुबह कार लेकर घर से निकला था। थोड़ी देर बाद उन्हें सूचना मिली कि आकाश की कार दादुपुर हेड पर नहर में गिर गई है। सूचना मिलते ही ललित तुरंत मौके पर पहुंचे और देखा कि कार पानी में पड़ी है। उन्होंने बताया कि इस कार को दो महीने पहले ही खरीदा था और उसके भाई आकाश के पास थी।

जानकारी

सोशल मीडिया पर शेयर होने लगा वीडियो

नहर में कार गिरने की खबर तेजी से आसपास के इलाके में फैल गई। लोग इसके वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करने लगे। प्रशासन को जैसी ही इसकी सूचना मिली, तुरंत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और कार को निकालने की कोशिश में लग गए।

मामला

नीचे उतरकर पानी में बहा दी कार

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार मालिक आकाश ने कार से उतरकर उसे स्टार्ट किया और नहर की तरफ चला दिया। कार नहर के पानी में बहते हुए एक टापू पर अटक गई। जब आसपास से गुजर रहे लोगों ने कार को निकालने की कोशिश की तो आकाश ने ऐसा करने से मना कर दिया। आकाश ने लोगों से कहा कि यह कार उसने अपनी मर्जी से बहाई है इसलिए निकालने की जरूरत नहीं है।

पूछताछ

पुलिस ने युवक को पूछताछ कर छोड़ा

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक से पूछताछ की। आकाश ने बताया कि वह कार का मालिक है और उसने खुद कार को नहर में बहाया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने आकाश को छोड़ दिया और उसके खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं किया। बाद में गोताखोरों की मदद से लगभग आठ घंटे की मशक्कत के बाद कार को नहर से निकाला गया। इसका वीडियो आप नीचे देख सकते हैं। (वीडियो में ऑडियो स्पष्ट नहीं है।)

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिये पानी में डूबती कार का वीडियो