दिल्ली में CNG स्टेशन पर धमाके से हुई 3 लोगों की मौत, क्या पुरानी लापरवाही बनी वजह
देश
दिल्ली के टिकरी कलां में एक CNG स्टेशन पर बुधवार को एक भयानक धमाका हुआ, जिसमें 3 कर्मचारियों की जान चली गई। यह धमाका तब हुआ, जब हरियाणा के एक ट्रक में अतिरिक्त सिलेंडर लगाकर उसमें गैस भरी जा रही थी। इस हादसे में मनीष प्रसाद (26), सन्नी सिंह (30) और ब्रह्मजीत सिंह (34) की मौत हो गई।
घायल ड्राइवर से होगी पूछताछ
ट्रक का ड्राइवर धमाके में बच तो गया, लेकिन वह बुरी तरह झुलस गया है। पुलिस उससे पूछताछ करेगी। पुलिस ने लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है। जांच में पता चला है कि स्टेशन चलाने वाली कंपनी 'आध्या एनर्जीज' को पहले भी पाइपों से गैस लीक होने की कई शिकायतें मिली थीं।