NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल्स: असम और केरल में नहीं होगा बदलाव, बंगाल में TMC को बढ़त
    अगली खबर
    विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल्स: असम और केरल में नहीं होगा बदलाव, बंगाल में TMC को बढ़त

    विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल्स: असम और केरल में नहीं होगा बदलाव, बंगाल में TMC को बढ़त

    लेखन भारत शर्मा
    Apr 29, 2021
    10:24 pm

    क्या है खबर?

    पश्चिम बंगाल में गुरुवार को आठवें चरण का मतदान पूरा होने के साथ ही चार राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों के एग्जिक्ट पोल के नतीजे आना शुरू हो गए हैं।

    ज्यादातर मीडिया संगठनों के एग्जिक्ट पोल के अनुसार असम और केरल में सत्ता परिवर्तन नहीं होगा।

    इसी तरह तमिलनाडु में DMK नीत गठबंधन और पश्चिम बंगाल में तृणमृल कांग्रेस (TMC) को बढ़त दी गई है। जबकि पुडुचेरी में NDA को बढ़त दी गई है।

    पश्चिम बंगाल

    ज्यादातर एग्जिट पोल में TMC को बढ़त का अनुमान

    पश्चिम बंगाल को लेकर जारी ज्यादातर एग्जिट पोल में TMC को बढ़त का अनुमान लगाया गया है।

    ABP-C वोटर ने 292 सीटों में से NDA गठबंधन को 109-121, TMC गठबंधन को 152-164 और लेफ्ट गठबंधन को 14-25 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है।

    टीवी9 भारतवर्ष ने NDA को 125-135, TMC को 142-152 और लेफ्ट 16-26 सीटें दी है।

    रिपब्लिक और CNX ने NDA को 138-148, TMC 128-138 और लेफ्ट को 11-21 सीटें दी है।

    अन्य

    अन्य एग्जिट पोल्स में भी TMC को बढ़त

    टाइम्स नाउ C-वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक पश्चिम बंगाल में TMC को 158, NDA को 115 और लेफ्ट को 19 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।

    इसी तरह CNN न्यूज 18 के एग्जिट पोल के अनुसार TMC को 162, NDA को 105 तथा लेफ्ट को 25 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।

    हालांकि, इंडिया न्यूज जन की बात ने NDA 174, TMC को 112 और लेफ्ट को 6 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है।

    तमिलनाडु

    तमिलनाडु में DMK गठबंधन को मिल रहा स्पष्ट बहुमत

    एग्जिट पोल के अनुसार तमिलनाडु में एमके स्टालिन के नेतृत्व वाली DMK सरकार बना सकती है।

    इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के पोल के अनुसार 234 सीटों में से DMK 175-195, AIADMK गठबंधन को 38-54 और अन्य को एक से नौ तक सीट मिल सकती है।

    टुडे चाणक्य के अनुसार DMK को 175, AIADMK 57 सीट मिल सकती है।

    P-MARQ के अनुसार DMK को 165-190, AIADMK को 40-65 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।

    अन्य

    अन्य एग्जिट पोल्स में भी DMK को मिल रहा बहुमत

    रिपब्लिक टीवी-CNX के अनुसार DMK को 165, AIADMK 62, AMMK को चार से आठ और अन्य को शून्य से दो सीट मिलने का अनुमान लगाया है।

    इसी तरह इंडिया न्यूज जन की बात ने DMK को 110-130, AIADMK को 102-123 और अन्य को शून्य से दो सीट मिलने का अनुमान लगाया है।

    इसके अलावा ABP-C वोटर ने DMK को 160-172, AIADMK 58-70 और अन्य को शून्य से सात सीटों पर जीत मिलने का अनुमान लगाया है।

    केरल

    एग्जिट पोल्स के अनुसार केरल में बन सकती है CPM की सरकार

    इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार केरल में 140 सीटों में CPM के नेतृत्व वाले लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) को 104-120 और कांग्रेस की अगुआई वाले UDF को 20-36 सीटें मिल सकती है।

    रिपब्लिक टीवी-CNX के अनुसार LDF को 72-80, UDF को 58-64 और भाजपा को एक से पांच सीटें मिल सकती हैं।

    न्यूज 24 टुडे चाणक्य के अनुसार LDF को 102, UDF 35 और भाजपा को तीन सीटों पर जीत मिल सकती है।

    अन्य

    अन्य एग्जिट पोल्स में भी LDF को मिल रहा बहुमत

    ABP न्यूज-C वोटर के एग्जिट पोल्स में LDF गठबंधन को 62-68, UDF को 71-77 और भाजपा को शून्य से दो सीट दी गई है।

    इसी तरह एक्सिस माई इंडिया के अनुसार LDF गठबंधन को 104-120, UDF को 20-36, भाजपा और अन्य को शून्य से दो सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।

    इसके अलावा टीवी9 भारतवर्ष के एग्जिट पोल्स के अनुसार LDF गठबंधन को 70-80, UDF को 59-69, भाजपा को शून्य से दो सीटें मिलने का अनुमान लगाया है।

    असम

    असम में मिल रहा NDA को बहुमत

    असम में ABP न्यूज-C वोटर के एग्जिट पोल्स के अनुसार NDA को कुल 126 सीटों में से 58-71, कांग्रेस 53-66 और अन्य को शून्य से पांच सीटों पर जीत मिल सकती है।

    इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के अनुसार NDA 75-85, कांग्रेस 40-50 और अन्य को एक से चार सीटों पर जीत मिल सकती है।

    रिपब्लिक टीवी-CNX के अनुसार NDA को 74-84, कांग्रेस को 40-50 और अन्य को एक से तीन सीटों पर जीत मिल सकती है।

    जानकारी

    अन्य एग्जिट पोल्स में भी मिली भाजपा को बढ़त

    टुडेज चाणक्य के अनुसार NDA को 61-70, कांग्रेस को 47-56 और अन्य को 0-3 सीटों पर जीत मिल सकती है। इसी तरह टीवी9 भारतवर्ष के अनुसार NDA को 59-69, कांग्रेस को 55-65 और अन्य को एक से तीन सीटों पर जीत मिल सकती है।

    पुडुचेरी

    पुडुचेरी में NDA को मिल रही है बढ़त

    इंडिया टुडे-एक्सिस-माय-इंडिया के अनुसार 30 सीटों में से NDA के खाते में 20-36 सीटें आने का अनुमान है।

    इसी तरह कांग्रेस+ के खाते में छह से 10 सीटों और अन्य को शून्य से एक सीट मिलने का अनुमान है।

    ABP न्यूज-C वोटर के अनुसार कांग्रेस+ के खाते में 21, NDA के खाते में आठ और अन्य को एक सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है।

    रिपब्लिक टीवी-CNX ने NDA को 18 और कांग्रेस+ 12 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है।

    चुनाव

    पांच राज्यों में कब-कब हुए थे चुनाव

    बता दें कि पश्चिम बंगाल में 27 मार्च से 29 अप्रैल के बीच आठ चरणों में मतदान हुआ है। इसी तरह असम में 27 मार्च से 6 अप्रैल के बीच तीन चरणों में मतदान हुआ था।

    इसके अलावा केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में 6 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान संपन्न हुआ था।

    इस सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के चुनावों की मतगणना एकसाथ 2 मई को होगी। इसके लिए चुनाव आयोग ने पूरी तैयारियां कर ली है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पश्चिम बंगाल
    तमिलनाडु
    असम
    केरल

    ताज़ा खबरें

    टोयोटा की बिक्री में आया 22 फीसदी का उछाल, जानिए मई में कितनी गाड़ियां बेची  टोयोटा
    'स्क्विड गेम 3' का ट्रेलर रिलीज, फैंस बोले- नेटफ्लिक्स फिर दिखाएगा मौत का खौफनाक खेल नेटफ्लिक्स
    तेज प्रताप यादव ने RJD से निष्कासन के बाद लालू-राबड़ी के नाम लिखा भावुक संदेश बिहार
    बांग्लादेश: शेख हसीना के खिलाफ आज से सुनवाई, इतिहास में पहली बार होगा सीधा प्रसारण बांग्लादेश

    पश्चिम बंगाल

    पश्चिम बंगाल: सुवेंदु अधिकारी ने बनर्जी के नामांकन पर जताई आपत्ति, मुकदमे छिपाने का लगाया आरोप कलकत्ता हाई कोर्ट
    पश्चिम बंगाल: भाजपा की रथ यात्रा में शामिल बस में हुई तोड़फोड़, TMC पर लगे आरोप ममता बनर्जी
    पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी ने जारी किया घोषणा पत्र, न्यूनतम मासिक आय का वादा किया ममता बनर्जी
    बंगाल: जगतदाल में 15 अलग-अलग जगहों पर देसी बमों से हमला, बच्चे समेत तीन लोग घायल लोकसभा

    तमिलनाडु

    नित्यानंद ने 'कैलासा' के लिए शुरू की वीजा सर्विस, जानिए कहां से मिलेगी फ्लाइट भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 23,950 नए मामले, 333 मरीजों की मौत भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: कौन-कौन से भारतीय राज्य लगा चुके हैं नई साल के सेलिब्रेशन पर रोक? कर्नाटक
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 16,432 नए मामले, छह महीने में सबसे कम दिल्ली

    असम

    रंजन गोगोई ने दावों का किया खंडन, बोले- मैं भाजपा का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार नहीं कांग्रेस समाचार
    कोरोना वायरस: अब देश के 10 राज्यों में एक-एक लाख से ज्यादा मामले भारत की खबरें
    असम: बागजन क्षेत्र के गैस कुएं में 100 दिन बाद भी नहीं बुझ पाई है आग आग त्रासदी
    कोरोना वायरस: जिला प्रशासन को हर अंतिम संस्कार के लिए 5,000 रुपये देगी असम सरकार भारत की खबरें

    केरल

    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 16,577 नए मरीज, महाराष्ट्र में 8,500 से ज्यादा मामले भारत की खबरें
    केरल: ट्रेन में महिला यात्री के पास से भारी मात्रा में विस्फोटक बनाने की सामग्री बरामद देश
    पुडुचेरी और चार राज्यों में विधानसभा चुनावों का ऐलान, जानिये कहां कब होगा मतदान तमिलनाडु
    चुनावों के ऐलान के साथ ही लागू होने वाली आचार संहिता का क्या मतलब है? तमिलनाडु
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025