NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: मास्क के नाम पर महिला को लगाया लाखों का चूना, इंजीनियर गिरफ्तार
    देश

    कोरोना वायरस: मास्क के नाम पर महिला को लगाया लाखों का चूना, इंजीनियर गिरफ्तार

    कोरोना वायरस: मास्क के नाम पर महिला को लगाया लाखों का चूना, इंजीनियर गिरफ्तार
    लेखन प्रमोद कुमार
    Mar 16, 2020, 04:22 pm 1 मिनट में पढ़ें
    कोरोना वायरस: मास्क के नाम पर महिला को लगाया लाखों का चूना, इंजीनियर गिरफ्तार

    एक तरफ पूरी दुनिया कोरोना वायरस (COVID-19) का मुकाबला करने की तैयारी कर रही है वहीं कुछ लोग इस हालात का गलत फायदा उठा रहे हैं। ऐसा एक मामला मुंबई में सामने आया है, जहां पुलिस ने मास्क बेचने के नाम पर फ्रॉड करने के मामले एक इंजीनियर को गिरफ्तार किया है। इस इंजीनियर ने 1.6 लाख फेस मास्क ऑर्डर करने वाली एक महिला को चार लाख रुपये का चूना लगा दिया। आइये, यह पूरी खबर जानते हैं।

    क्या था मामला?

    मुंबई पुलिस ने शनिवार को इस इंजीनियर को गिरफ्तार किया। इस पर धोखाधड़ी और भरोसा तोड़ने का आरोप है। वडाला निवासी शिकायतकर्ता महिला नम्रता मोनाका एक एक्सपोर्ट कंपनी चलाती हैं। उन्हें ओमान और फ्रांस से मास्क का ऑर्डर मिला था, जिसके बाद उन्होंने मास्क खरीदने के लिए भुवनेश्वर की भक्ति एंटरप्राइजेज से संपर्क किया। उन्होंने इंटरनेट पर इस एंटरप्राइजेज का विज्ञापन देखा था। इसके बाद नम्रता ने एंटरप्राइजेज के अबरार मस्ताग बोदले से मास्क खरीदने के लिए बात की।

    बोदले ने नम्रता को दी गलत जानकारी

    नम्रता ने बोदले से मास्क की तस्वीरें, कंपनी का GST नंबर और दूसरी जानकारियां मांगी। बोदले ने नम्रता को 14.4 लाख रुपये में 1.6 लाख मास्क देने की बात कही। दोनों के बीच मास्क को लेकर डील हुई और नम्रता ने चार लाख रुपये एडवांस में दे दिए। बाद में जब नम्रता के अकाउंटेट ने कंपनी की GST नंबर और बाकी जानकारियों की पुष्टि की तो पता चला कि वो सब नकली थी। बोदले ने नम्रता की गलत जानकारी दी।

    कोरोना वायरस के कारण बढ़ी मास्क की मांग

    बता दें कि कोरोना वायरस के फैलते प्रकोप के कारण पुरी दुनिया में मास्क की मांग बढ़ गई है। इस कारण कई इलाकों में मास्क की कमी महसूस की जा रही है। कई जगहों पर ऐसी भी घटनाएं सामने आई हैं, जहां मेडिकल स्टोर तय कीमत से कई गुणा कीमत पर मास्क बेच रहे हैं। सरकार ने इससे बचने के लिए ऐसा करने वालों पर सख्त कार्रवाई का ऐलान किया है। कई राज्यों सरकारों ने ऐसी घोषणाएं की हैं।

    भारत में सामने आए 117 मामले

    भारत में अब तक 117 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें से दो की मौत हुई है और 13 ठीक होकर अस्पताल से घर जा चुके हैं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 37 संक्रमित मामले सामने आए हैं, जबकि 22 मामलों के साथ केरल दूसरे नंबर पर है। कई राज्यों ने वायरस को फैलने से रोकने के लिए स्कूल-कॉलेज और सिनेमाघर आदि बंद कर दिए हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    मुंबई
    फ्रांस
    मुंबई पुलिस
    कोरोना वायरस

    मुंबई

    अमीरा शाह ने दुनियाभर में फैलाया पिता का बिजनेस, जानिए इनकी संपत्ति  महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: समुद्र के ऊपर बना देश का सबसे बड़ा पुल लगभग तैयार, दिसंबर में होगा शुरू एकनाथ शिंदे
    मुंबई कोर्ट का आदेश- सार्वजनिक जगह पर न किया जाए तो सेक्स कार्य अपराध नहीं सेक्स वर्कर
    मुंबई: व्यक्ति ने पुलिस को दी शहर में बम धमाके करने की धमकी, पकड़ा गया बम धमाके की धमकी

    फ्रांस

    अदा शर्मा की 'द केरल स्टोरी' UK और फ्रांस में होगी रिलीज, तारीख से उठा पर्दा  द केरला स्टोरी फिल्म
    अब बैलून में बैठकर कर सकेंगे अंतरिक्ष यात्रा, फ्रांस की कंपनी बना रही योजना अंतरिक्ष
    फ्रांस: भारत से सामरिक साझेदारी की वर्षगांठ पर बैस्टिल डे परेड में शामिल होंगे प्रधानमंत्री मोदी नरेंद्र मोदी
    जापान सरकार का बड़ा फैसला, गर्भपात के लिए गोली के इस्तेमाल को मिली मंजूरी जापान

    मुंबई पुलिस

    सचिन तेंदुलकर के नाम, फोटो और आवाज का अवैध इस्तेमाल, FIR दर्ज सचिन तेंदुलकर
    पूर्व मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह को बड़ी राहत, महाराष्ट्र सरकार ने वापस लिए सभी आरोप महाराष्ट्र सरकार
    एआर रहमान के चल रहे लाइव कॉन्सर्ट को पुलिस ने रोका, जानिए इसके पीछे की वजह  एआर रहमान
    सलमान खान को धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार, पूछताछ जारी सलमान खान

    कोरोना वायरस

    #NewsBytesExplainer: चीन में हर हफ्ते 6.5 करोड़ कोरोना संक्रमित मिलने की आशंका, क्यों बढ़ रहे मामले? चीन समाचार
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 1,690 नए मामले, सक्रिय मरीज 20,000 से कम हुए कोरोना वायरस के मामले
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 2,109 नए मरीज, सक्रिय मामले घटे कोरोना वायरस के मामले
    कोरोना वायरस: बीमारी के नियंत्रण का काम नहीं होगा बंद, केंद्र सरकार ने बनाई रणनीति केंद्र सरकार

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023