NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / हरियाणा: खनन माफिया ने DSP को डंपर के नीचे कुचला, मौके पर ही मौत
    अगली खबर
    हरियाणा: खनन माफिया ने DSP को डंपर के नीचे कुचला, मौके पर ही मौत
    हरियाणा में खनन माफिया ने DSP सुरेंद्र सिंह बिश्नोई को कुचला (तस्वीर- ट्विटर/@ipspankajnain)

    हरियाणा: खनन माफिया ने DSP को डंपर के नीचे कुचला, मौके पर ही मौत

    लेखन मुकुल तोमर
    Jul 19, 2022
    05:58 pm

    क्या है खबर?

    हरियाणा के नूंह जिले में दबंग खनन माफिया ने उप पुलिस अधीक्षक (DSP) रैंक के पुलिस अधिकारी को ही कुचल कर मार डाला।

    अवैध खनन की जानकारी मिलने पर DSP सुरेंद्र सिंह बिश्नोई मौके पर पहुंचे थे, लेकिन खनन माफिया ने अपना डंपर रोकने की बजाय उन पर ही चढ़ा दिया।

    उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है और इसके लिए सर्च अभियान लॉन्च किया गया है।

    घटना

    DSP को मिली थी पत्थरों के अवैध खनन की जानकारी

    घटना नूंह के तावडू थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पचगांव की है। इलाके के DSP सुरेंद्र सिंह बिश्नोई को यहां अरावली पहाड़ी पर पत्थरों का अवैध खनन होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद वो एक टीम के साथ आज सुबह लगभग 11 बजे मौके पर पहुंचे।

    पुुलिसकर्मियों को देखने के बाद अवैध खनन में शामिल लोग मौके से भागने लगे। इनमें पत्थर लदा हुए एक डंपर भी शामिल था।

    मौत

    DSP ने डंपर को रुकने को कहा, ड्राइवर ने उनके ही ऊपर चढ़ाया

    आरोपियों को भागते देख DSP बिश्नोई रास्ते में आ गए और पत्थर लदे डंपर को रुकने को कहा। लेकिन ड्राइवर ने डंपर को रोका नहीं और उनके ऊपर चढ़ा दिया।

    डंपर के नीचे आने से DSP बिश्नोई की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं अन्य दो पुलिसकर्मियों ने बगल में कूद कर अपनी जान बचाई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

    DSP बिश्नोई मूल रूप से हिसार के रहने वाले थे।

    तलाश

    गांव और पहाड़ी पर की जा रही आरोपियों की तलाश

    घटना की सूचना मिलते ही नूंह के पुलिस अधीक्षक (SP) वरुण सिंगला मौके पर पहुंच गए। भारी मात्रा में पुुलिस बल भी मौके पर मौजूद है और गांव और अरावली पहाड़ी पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। अन्य आला अधिकारी भी मौके पर हैं।

    हरियाणा पुलिस ने घटना पर ट्वीट कर DSP बिश्नोई के शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं और आरोपियों को सख्त सजा दिलाने का आश्वासन दिया है।

    सरकार

    DSP को दिया जाएगी शहीद का दर्जा, परिजनों को एक करोड़ रुपये- मुख्यमंत्री

    हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी ट्वीट कर DSP बिश्नोई के परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

    उन्होंने कहा कि DSP बिश्नोई को शहीद का दर्जा और उनके परिजनों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। इसके अलावा उनके परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी भी दी जाएगी।

    मुख्यमंत्री ने किसी भी दोषी को नहीं छोड़ने और उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

    राजनीति

    कांग्रेस ने साधा सरकार पर निशाना

    हरियाणा की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने मामले में राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।

    हरियाणा कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए कहा, 'यह क्या हाल बना दिया हमारे प्रदेश का मनोहर लाल खट्टर जी? न प्रदेश में विधायक सुरक्षित हैं, न ही पुलिस। जनता का क्या हाल होगा? बहुत दुखद समाचार। हम प्रार्थना करते हैं कि DSP सुरेंद्र सिंह जी की आत्मा को शांति मिले और परिवार को तुरंत न्याय मिले।'

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हरियाणा
    हत्या
    कांग्रेस समाचार
    मनोहर लाल खट्टर

    ताज़ा खबरें

    पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ से भारी तबाही; 19 की मौत, 12,000 से ज्यादा लोग प्रभावित असम
    खाने का तेल जल्द होगा सस्ता, जानिए क्या है इसके पीछे कारण  केंद्र सरकार
    IPL 2025 में कैसा रहा GT के कप्तान शुभमन गिल का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  IPL 2025
    पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री ISS पर करेंगे सूक्ष्मगुरुत्व प्रयोग, ISRO ने दी जानकारी  ISRO

    हरियाणा

    कोयला आपूर्ति में कमी, हरियाणा और पंजाब में पैदा हो सकता है बिजली संकट पंजाब
    कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच किन-किन राज्यों ने फिर अनिवार्य किया मास्क? दिल्ली
    हरियाणा: भूपेंद्र हुड्डा के करीबी को बनाया गया कांग्रेस इकाई का प्रमुख, चार कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त कांग्रेस समाचार
    कोयले की कमी और तकनीकी खामियों के चलते बढ़े पावर कट, लोगों के छूटे पसीने झारखंड

    हत्या

    महाराष्ट्र: पालघर की स्टील फैक्ट्री में 100 से अधिक श्रमिकों का हमला, 19 पुलिसकर्मी घायल महाराष्ट्र
    तमिलनाडु: अमेरिका से लौटे दंपति की नौकर ने की हत्या, 5 करोड़ के गहने चुराए अमेरिका
    भीलवाड़ा: युवक की हत्या के बाद बंद का आह्वान, तनावपूर्ण माहौल में इंटरनेट सेवाएं स्थगित राजस्थान
    मध्य प्रदेश: बच्चे ने मांगे पैसे तो पुलिसकर्मी ने कर दी गला घोंटकर हत्या मध्य प्रदेश

    कांग्रेस समाचार

    उत्तराखंड: चंपावत उपचुनाव में पुष्कर सिंह धामी की जीत, मुख्यमंत्री बने रहेंगे उत्तराखंड
    नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी को ED का नया समन, 13 जून को होगी पूछताछ सोनिया गांधी
    पंजाब: पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता धर्मसोत भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार पंजाब
    पंजाब: मानसा जाकर सिद्धू मूसेवाला के परिजनों से मिले राहुल गांधी पंजाब

    मनोहर लाल खट्टर

    करनाल: खट्टर का विरोध करने पहुंचे किसानों पर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले हरियाणा
    हरियाणा: किसानों के विरोध के कारण रद्द हुई कृषि कानूनों के समर्थन में खट्टर की रैली हरियाणा
    कृषि कानूनों को वापस नहीं लेगी सरकार, केवल संशोधन संभव- खट्टर हरियाणा
    अमित शाह से बैठक के बाद बोले खट्टर और चौटाला- गठबंधन सरकार को कोई खतरा नहीं हरियाणा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025