ओमान तट के पास एक ड्रोन नाव तेंल टैंकर से टकराया, भारतीय नागरिक की मौत
क्या है खबर?
ईरान और अमेरिका में चल रहे युद्ध के बीच ओमान के तट पर बम से लदा एक ड्रोन नाव तेल टैंकर जहाज से टकरा गया, जिसके बाद भीषण धमाका हुआ। घटना में जहाज पर सवार एक भारतीय चालक दल के सदस्य की मौत हुई है। यह ईरान-अमेरिका संघर्ष में पहली भारतीय व्यक्ति की मौत है। ड्रोन टकराने के बाद जहाज में आग भी लग गई, जिसके बाद जहाज पर सवार सभी चालक दल को बाहर निकालना पड़ा।
हमला
जहाज पर लदा था 59,463 मीट्रिक टन माल
ओमान सल्तनत के समुद्री सुरक्षा केंद्र ने बताया कि यह घटना राजधानी मस्कट प्रांत के सुल्तान काबूस बंदरगाह से लगभग 52 समुद्री मील उत्तर-पश्चिम में घटी है। जहाज की पहचान MKD VYOM के रूप में हुई है, जिस पर मार्शल द्वीप समूह गणराज्य का झंडा लगा हुआ था। घटना के समय जहाज पर लगभग 59,463 मीट्रिक टन माल लदा था। घटना के बाद का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें जहाज से आग और धुआं उठता दिख रहा है।
जांच
हमले को लेकर अधिकारी जानकारी का खुलासा नहीं
ओमान के अधिकारियों ने बताया कि ड्रोन नाव मानवरहित था, जो सीधे आकर टैंकर से टकरा गया। इससे मुख्य इंजन कक्ष में आग लग गई और विस्फोट हो गया। समुद्री सुरक्षा केंद्र ने बताया कि घटना के समय टैंक में 21 चालक दल के सदस्य सवार थे, जिसमें 16 भारतीय नागरिक, 4 बांग्लादेशी नागरिक और 1 यूक्रेनी नागरिक शामिल थे। ओमान की रॉयल नौसेना का एक जहाज क्षतिग्रस्त टैंकर की स्थिति पर नजर रख रहा है।
ट्विटर पोस्ट
घटना का वीडियो आया सामने
⚡️🇴🇲 Oil tanker hit by drone off the coast of Oman, leaving one crew member dead: reports pic.twitter.com/y8ckcQsZ8C
— Sputnik India (@Sputnik_India) March 2, 2026