NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / बिहार: डबल मर्डर के दोषी ने जेल के अंदर मनाया जन्मदिन, केक काटा, दावत उड़ाई
    देश

    बिहार: डबल मर्डर के दोषी ने जेल के अंदर मनाया जन्मदिन, केक काटा, दावत उड़ाई

    बिहार: डबल मर्डर के दोषी ने जेल के अंदर मनाया जन्मदिन, केक काटा, दावत उड़ाई
    लेखन मुकुल तोमर
    Sep 02, 2019, 11:05 am 1 मिनट में पढ़ें
    बिहार: डबल मर्डर के दोषी ने जेल के अंदर मनाया जन्मदिन, केक काटा, दावत उड़ाई

    बिहार से एक ऐसा वीडिया सामने आया है जो जेल के अंदर के कानूनों पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में डबल मर्डर करने के लिए सजा काट कर रहे एक कैदी को जेल के अंदर धूमधाम से अपना जन्मदिन मनाते हुए देखा जा सकता है। वह न केवल केक काटता है, बल्कि अन्य कैदियों के साथ दावत का भी मजा लेता है। ये वीडियो कई गंभीर सवाल खड़े करता है।

    दो इंजीनियरों की हत्या करने के लिए सजा काट रहा है पिंटू तिवारी

    मामला बिहार की सीतामढ़ी जेल का है। वीडियो में दिख रहे कैदी का नाम पिंटू तिवारी है, जो एक सड़क निर्माण कंपनी से जुड़े दो इंजीनियरों, बृजेश और मुकेश, की 2015 में हत्या करने के लिए सजा काट रहा है। पिंटू बिहार के व्यापारियों और ठेकेदारों के लिए आतंक का पर्याय बने संजय झा गैंग के लिए काम करता था। ये गैंग जबरन वसूली का काम करता और इन दोनों इंजीनियरों ने उसे वसूली देने से इनकार कर दिया था।

    साथी कैदियों ने गाया गाना, दिए गिफ्ट

    वायरल वीडियो में पिंटू तिवारी को जेल के अंदर अपना जन्मदिन मनाते हुए देखा जा सकता है। वह पहले केट काटता है और इस दौरान साथी कैदी उसके लिए 'हैप्पी बर्थडे' गाना गाते हैं और उसे गिफ्ट देते हैं जिन्हें वह हंसते-हंसते वह स्वीकार कर लेता है। जन्मदिन के जश्न में जेल परिसर में गुब्बारे भी लगाए गए। जश्न के अंत में पिंटू को साथी कैदियों के साथ जमीन पर बैठकर मटन की दावत उड़ाते हुए देखा जा सकता है।

    देखें पूरी घटना का वीडियो

    Folks who missed Pintoo's b'day bash in Bihar's Sitamarhi jail. pic.twitter.com/Cj3MHYW8Jp

    — Piyush Rai (@Benarasiyaa) September 1, 2019

    पुलिस की लापरवाही पर उठ रहे गंभीर सवाल

    इस दौरान एक कैदी को फोन पर बात करते हुए भी देखा जा सकता है। इस बीच धूमधाम से बनाए गए इस जन्मदिन का किसी ने वीडियो रिकॉर्ड कर लिया जो अब वायरल हो रहा है और गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। मामले में पुलिस की लापरवाही को लेकर सवाल उठ रहे हैं। मुख्य सवाल ये है कि जेल के अंदर इस तरीके का कार्यक्रम आयोजित करना कैसे संभव हुआ और इसके लिए सामान कहां से और कैसे आया।

    मामले में चार गार्ड निलंबित, होगी जांच

    वीडियो वायरल होने के बाद बिहार DGP गुप्तेश्वर पांडे ने मामले का संज्ञान लिया। समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए उन्होंने कहा, "मैंने तत्काल IG (जेल) से बात की और उन्होंने एक जांच टीम बना दी है। मामले में जांच की जाएगी।" मामले में जेल के चार गार्डों को निलंबित कर दिया गया है। बता दें कि इससे पहले कई छापों में बिहार की जेलों में कैदियों के पास मोबाइल फोन ही नहीं, हथियार तक पाए गए हैं।

    उत्तर प्रदेश की उन्नाव जेल में कैदियों ने किया था हथियारों का प्रदर्शन

    वैसे ये स्थिति केवल बिहार में ही नहीं है, बल्कि अधिकांश कई राज्यों में भी यही हाल है। 23 जून को उत्तर प्रदेश की उन्नाव जेल का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दो कैदियों को हथियारों का प्रदर्शन करते हुए देखा गया था। मामले पर राज्य के गृह विभाग ने अजीबोगरीब सफाई देते हुए कहा था कि ये बंदूकें मिट्टी से बनी हुई थीं और दोनों कैदी अच्छे पेंटर हैं, इसलिए वो असली बंदूकों जैसी लग रहीं थीं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    बिहार
    उत्तर प्रदेश
    हत्या
    सोशल मीडिया

    बिहार

    बिहार में बनेगा अरुण जेटली का स्टैच्यू, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया ऐलान दिल्ली
    कश्मीरी बहनों से शादी कर बिहार लाने वाले दो भाई अपहरण के आरोप में गिरफ्तार कश्मीर
    पटना हाई कोर्ट: जज को भारी पड़ा न्यायापालिका में भ्रष्टाचार पर सवाल, सुनवाई से रोका गया भारतीय सुप्रीम कोर्ट
    देश में सबसे ज्यादा खराब छात्र-शिक्षक अनुपात बिहार में, दूसरे नंबर पर दिल्ली दिल्ली

    उत्तर प्रदेश

    इस सरकारी स्कूल के बच्चों के नाम दर्ज हैं रिकॉर्ड, सुना सकते हैं 100 तक पहाड़े शिक्षा
    भाजपा नेता चिन्मयानंद पर आरोप लगाने वाली छात्रा जयपुर में मिली, लगा था अपहरण का आरोप भारतीय जनता पार्टी
    योगी के मंत्री बोले- मायावती बिजली का नंगा तार, जो छूता है मर जाता है भारतीय जनता पार्टी
    उत्तर प्रदेश: अब सरकारी स्कूलों में बच्चे योग से करेंगे दिन की शुरूआत, लगेगी PT क्लास शिक्षा

    हत्या

    दिल्ली: हेडफोन की कीमत को लेकर शख्स की पीट-पीट कर हत्या दिल्ली
    मुंबई: झगड़े के बाद महिला ने पति को 11 बार चाकू से गोदा, काटा गला मुंबई
    दिल्ली: तिहाड़ जेल की सुरक्षा में चूक, NGO सदस्य बनकर कैदी बॉयफ्रेंड से मिलती रही महिला भारत की खबरें
    पंजाब: मुख्यमंत्री के सुरक्षाकर्मी ने व्यक्ति को महिला से छेड़छाड़ करने से रोका, गंवानी पड़ी जान पंजाब

    सोशल मीडिया

    'तेरी मेरी कहानी' के बाद रानू मंडल को मिला एक और गाना, वीडियो हुआ वायरल बॉलीवुड समाचार
    नागालैंड में भी अस्थिरता पैदा करने की कोशिश कर रहा पाकिस्तान, भेज रहा प्रोपगैंडा वीडियो भारत की खबरें
    व्हाट्सऐप में आएगा नया फीचर, ऐप में थीम बदल सकेंगे यूजर्स फेसबुक
    INX मीडिया केस: चिदंबरम के परिवार की सरकार को चुनौती, कहा- सबूत पेश करें केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023