LOADING...
दिल्ली के उत्तम नगर में 'ईद पर खून की होली' की धमकी, हाईकोर्ट में याचिका दायर
दिल्ली के उत्तम नगर में 'ईद पर खून की होली' की धमकी

दिल्ली के उत्तम नगर में 'ईद पर खून की होली' की धमकी, हाईकोर्ट में याचिका दायर

लेखन गजेंद्र
Mar 18, 2026
02:39 pm

क्या है खबर?

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान 26 वर्षीय युवक तरुण की हत्या के बाद इलाके में सांप्रदायिक तनाव बना हुआ है। ऐसे में इलाके में रहने वाले लोगों को धमकियां मिल रही हैं। दहशत को देखते हुए नागरिक अधिकारों के संरक्षण के लिए गठित संगठन (APCR) ने दिल्ली हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की है। याचिका में ईद के त्योहार के दौरान हिंसा की धमकियों पर चिंता जताई गई है और तत्काल सुनवाई की मांग उठाई है।

याचिका

ईद पर खून की होली की धमकी

APCR की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता नित्या रामकृष्णन ने कोर्ट को बताया कि इलाके के निवासियों को धमकियां दी जा रही हैं कि इस ईद पर "खून की होली" खेली जाएगी। सोशल मीडिया पर सभाएं हो रही है, जिनमें लिखा है कि खून की होली हम ईद पर खेलेंगे। पुलिस से संपर्क के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही। संगठन ने 'गंभीर हिंसा' का डर बताते हुए तत्काल पुलिस को कार्रवाई के निर्देश देने के लिए अनुरोध किया है।

हत्या

क्या है तरुण की हत्या का मामला?

उत्तम नगर में 4 मार्च को होली के दिन तरुण भुटोलिया के 11 वर्षीय चचेरे भाई ने घर की छत से परिवार के एक सदस्य पर पानी का गुब्बारा फेंका था, जो गलती से वहां से गुजर रही मुस्लिम महिला पर पड़ गया। महिला ने लड़के को डांटा और चली गई। हालांकि, बाद में उसी शाम, महिला और उसके परिवार के सदस्यों ने तरुण भुटोलिया को घेर लिया और पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। घटना ने सांप्रदायिक रंग ले लिया।

Advertisement