Page Loader
दिल्ली से लखनऊ आ रहे एयर इंडिया के विमान में मृत पाया गया यात्री, मचा हड़कंप
दिल्ली से लखनऊ आ रहे एयह इंडिया के विमान में यात्री मृत पाया गया

दिल्ली से लखनऊ आ रहे एयर इंडिया के विमान में मृत पाया गया यात्री, मचा हड़कंप

लेखन गजेंद्र
Mar 21, 2025
10:37 am

क्या है खबर?

दिल्ली से लखनऊ आ रहे एयर इंडिया के विमान (AI2845) में एक यात्री की मौत हो गई। मृतक यात्री की पहचान आसिफुल्लाह अंसारी के रूप में हुई है। अंसारी बिहार में गोपालगंज के रहने वाले हैं। उनकी मौत की जानकारी चालक दल के सदस्यों को तब हुई, जब विमान सुबह 8:10 बजे लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा। इसके बाद विमान में हड़कंप मच गया। हवाई अड्डे पर मौजूद डॉक्टरों ने यात्री को मृत घोषित किया।

मौत

क्या है पूरा मामला?

दिल्ली से लखनऊ के बीच विमान में अंसारी को खाना और पानी परोसा गया। उन्होंने थोड़ा पानी पीया और अचेत हो गए, जिसकी भनक पड़ोस में बैठे यात्रियों को नहीं लगी। विमान के लखनऊ उतरने पर चालक दल के सदस्य उनके पास प्लेट हटाने पहुंचे तो देखा कि उनकी सीट बेल्ट बंधी हुई है। उनकी सांस नहीं चल रही थी। बाद में डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि की। संभावना है कि उड़ान के दौरान उनकी मौत हुई है।

घटना

लखनऊ हवाई अड्डे पर 19 मार्च को हुई थी महिला यात्री की मौत

घटना के बाद हवाई अड्डा प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है। अंसारी की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। बता दें कि इससे पहले 19 मार्च को लखनऊ के हवाई अड्डे पर एक बुजुर्ग महिला की मौत हुई थी। महिला बेंगलुरू जाने वाली उड़ान के लिए चेक-इन कर रही थीं, तभी गिर पड़ी। महिला कर्नाटक की रहने वाली 72 वर्षीय मंगलम्मा थीं। उनको हवाई अड्डे से लोकबंधु अस्पताल भेजा गया था।