Page Loader
दिल्ली से बिहार जा रही डबल डेकर बस में एक्सप्रेस-वे पर लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित
दिल्ली से बिहार जा रही बस जलकर हुई खाक (तस्वीर: एक्स/@cameraman_r)

दिल्ली से बिहार जा रही डबल डेकर बस में एक्सप्रेस-वे पर लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित

लेखन गजेंद्र
Nov 04, 2024
09:23 am

क्या है खबर?

दिल्ली से बिहार जा रही एक डबल डेकर बस में रविवार रात को यमुना एक्सप्रेस-वे पर अचानक आग लग गई। हादसे के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालांकि, सभी सुरक्षित हैं। निजी स्लीपर बस रविवार रात 8 बजे दिल्ली के वजीराबाद से बिहार के सुपौल के लिए निकली थी। जैसे ही बस हाथरस के सादाबाद से गुजरी मिढावली गांव के पास बस के ऊपर रखे सामान में आग लग गई। आग देखते ही जागरूक यात्रियों ने चिल्लाना शुरू किया।

हादसा

घटना के समय सो रहे थे यात्री

घटना के समय बस में कुछ यात्री सो रहे थे। शोर मचाने पर सभी यात्रियों ने फटाफट बस से उतरना शुरू किया और कुछ लोग खिड़की से कूद गए। घटना की सूचना पुलिस और अग्निशमन दल को दी गई। हालांकि, उनके पहुंचने से पहले आग ने पूरी तरह से बस को अपने आगोश में लिया था। चालक और परिचालक समेत सभी यात्रियों ने किसी तरह अपनी जान बचा ली। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है।

ट्विटर पोस्ट

घटना का वीडियो

जानकारी

हो सकता था बड़ा हादसा

चलती बस में पहले भी आग लगने की कई घटनाएं हो चुकी हैं और कई जानें गई हैं। इस बार कुछ यात्रियों की वजह से बड़ा हादसा टल गया। त्योहारों के मौके पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहा है।