दिल्ली: लड़की को लेकर लड़कों में दुश्मनी, किशोर को नाबालिगों ने चाकू मारा
क्या है खबर?
दिल्ली के ओखला इलाके में नाबालिगों ने एक किशोर की चाकू मारकर हत्या कर दी। वारदात में शामिल दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि गुरुवार शाम को उनको पार्क में एक 18 वर्षीय लड़के के घायल पड़े होने की सूचना मिली थी। लड़के को अस्पताल ले जाया गया, जहां वह वेंटीलेटर में था। हालांकि, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक का नाम शिवम है। उसे दोनों आरोपियों ने चाकू मारा था।
हत्या
क्या है पूरा मामला?
पुलिस ने बताया कि शिवम शाम को सलोरा पार्क पहुंचा था, जहां उसी इलाके में रहने वाले 2 अन्य लड़के भी पहुंच गए। इनमें एक नाबालिग है, जबकि दूसरे का नाम धर्मेंद्र बताया जा रहा है।
पार्क में शिवम की दोनों आरोपियों से बहस हुई और जब वह अपनी बाइक पर बैठने के लिए पार्क के बाहर आया तो गिर पड़ा। आरोप है कि उसके गर्दन पर चाकू मारा गया था।
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है।
जांच
लड़की को लेकर हुआ झगड़ा
पुलिस का कहना है कि शिवम और अन्य लड़कों का एक लड़की को लेकर चक्कर चल रहा था। दोनों के बीच इसी बात पर झगड़ा था।
गुरुवार को शिवम के पार्क में आने की सूचना पाकर दोनों आरोपी भी वहां पहुंच गए थे। उन्होंने धारदार हथियार लिया हुआ था।
पुलिस का कहना है कि आरोपियों में शामिल नाबालिग ने शिवम पर वार किया है। हालांकि, मामले की जांच जारी है। पूछताछ हो रही है।