Loading...
माइक्रोसॉफ्ट के बंद होने से दिल्ली में स्पाइसजेट की 3 उड़ानें रद्द, संचार सेवा प्रभावित
माइक्रोसॉफ्ट के बंद होने से दिल्ली में 3 उड़ानें रद्द

माइक्रोसॉफ्ट के बंद होने से दिल्ली में स्पाइसजेट की 3 उड़ानें रद्द, संचार सेवा प्रभावित

लेखन गजेंद्र
Nov 13, 2026
01:53 pm

क्या है खबर?

वैश्विक स्तर पर माइक्रोसॉफ्ट सेवा के ठप होने का असर भारत में एयरलाइन सेवा पर पड़ना शुरू हो गया है। शुक्रवार को कई एयरलाइंस ने समस्या की जानकारी दी है। स्पाइसजेट ने माइक्रोसॉफ्ट की गड़बड़ी की वजह से दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 3 उड़ानें रद्द होने की खबर दी है। इनमें दिल्ली-पुणे, दिल्ली-लेह और दिल्ली-मुंबई की उड़ानें शामिल हैं। अन्य एयरलाइंस ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी उड़ाने की स्थिति जांच लें।

असर

ईमल पर पड़ रहा असर

स्पाइसजेट को छोड़कर अन्य भारतीय एयरलाइन कंपनियों ने मुख्य रूप से उड़ान ऑपरेशन के बजाय ईमेल कम्युनिकेशन पर संकट बताया है।

इंडिगो ने यात्रियों को चेतावनी दी है कि माइक्रोसॉफ्ट की वजह से उसकी ईमेल सपोर्ट सर्विस पर असर पड़ा है, हो सकता है कि ईमेल स्वीकार न हों।

अकासा एयर ने अपनी ईमेल सपोर्ट सर्विस में देरी की भी रिपोर्ट दी है, और चेतावनी दी है कि रुकावट के दौरान वह कस्टमर के ईमेल नहीं ले पाएगी।

समस्या

एयर इंडिया पर नहीं पड़ा कोई असर

एयर इंडिया ने माइक्रोसॉफ्ट के चल रहे आउटेज पर को लेकर कहा, "हमारे उड़ान ऑपरेशन और अभी हमारे किसी भी कम्युनिकेशन चैनल पर कोई असर नहीं पड़ा है। आसान सपोर्ट पक्का करने के लिए, हमने कुछ समय के लिए अपने ईमेल रीरूट कर दिए हैं ताकि हर मैसेज बिना किसी रुकावट के हम तक पहुंचता रहे। सभी चैनल उम्मीद के मुताबिक काम कर रहे हैं।"

इंडिगो ने AI-पावर्ड सपोर्ट सर्विस और 6E स्काई से संपर्क करने की सलाह दी है।

ADVERTISEMENT

समस्या

क्या है समस्या?

उत्तरी अमेरिका में 12 नवंबर को यह समस्या सामने आई थी, जो एशिया-पैसिफिक रीजन तक फैल गई है।

माइक्रोसॉफ्ट के बड़े पैमाने पर आउटेज ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर, फिलीपींस और न्यूजीलैंड समेत कई देशों में सरकारी सिस्टम और एयरलाइन सर्विस में रुकावट डाली है।

अभी 12 घंटे से अधिक हो गए हैं, माइक्रोसॉफ्ट के आउटलुक, टीम्स, कोपायलट और माइक्रोसॉफ्ट 365 काम नहीं कर रहे हैं। दुनियाभर के लाखों लोग इससे प्रभावित हैं।

ADVERTISEMENT