Loading...
दिल्ली में 15 अगस्त को कैसी रहेगी सुरक्षा व्यवस्था? जानिए मार्ग परिवर्तन, यातायात और पाबंदियां
दिल्ली के लाल किले पर 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ मनाई जाएगी

दिल्ली में 15 अगस्त को कैसी रहेगी सुरक्षा व्यवस्था? जानिए मार्ग परिवर्तन, यातायात और पाबंदियां

लेखन गजेंद्र
Aug 14, 2026
01:10 pm

क्या है खबर?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरे देश भर में शनिवार 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ मनाई जाएगी। दिल्ली में इसको लेकर खास इंतजाम किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐतिहासिक लाल किले पर झंडा रोहण करेंगे और प्राचीर से भाषण देंगे। इस खास मौके को लेकर पूरी दिल्ली अलर्ट पर है। पूरे आयोजन के दौरान कई मार्गों पर वाहनों की आवाजाही पर पाबंदी रहेगी और मार्ग परिवर्तन रहेगा। पूरी दिल्ली में क्या व्यवस्था रहेगी? आइए, जानते हैं।

सड़क

लाल किले के आसपास की सड़कें बंद रहेगी

दिल्ली यातायात पुलिस ने 15 अगस्त को सुबह 4 बजे से 10 बजे तक लाल किले के आसपास प्रतिबंध लागू किए हैं। यहां आम वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

दिल्ली गेट से छत्ता रेल चौक तक, दिल्ली जीपीओ से चट्टा रेल चौक तक, एचसी सेन मार्ग से यमुना बाजार चौक तक, फाउंटेन चौक से लाल किला तक, रिंग रोड से नेता जी सुभाष मार्ग तक और रिंग रोड पर राजघाट से ISBT कश्मीरी गेट तक यातायात बंद रहेगा।

मार्ग

ये वैकल्पिक मार्ग उपयोग कर सकेंगे

यातायात पुलिस ने सी-हेक्सागन, इंडिया गेट, कोपरनिकस मार्ग, मंडी हाउस-तिलक मार्ग, मथुरा रोड, नेताजी सुभाष मार्ग, नेहरू मार्ग, निजामुद्दीन, सलीमगढ़ बाईपास होते हुए आउटर रिंग रोड तक आने-जाने से मना किया है।

अरबिंदो मार्ग से सफदरजंग रोड, कमाल अतातुर्क मार्ग, कौटिल्य मार्ग, एसपी मार्ग, 11 मूर्ति, मदर टेरेसा क्रिसेंट, पार्क स्ट्रीट, मंदिर मार्ग, फिर पंचकुइयां रोड, रानी झांसी रोड, NH-24, NH-9 से निजामुद्दीन, बारापुल्ला रोड का उपयोग कर सकते हैं।

दिल्ली-नोएडा डायरेक्ट फ्लाईओवर (DND) से रिंग रोड पहुंच सकते हैं।

ADVERTISEMENT

प्रतिबंध

आज रात से प्रतिबंध

शुक्रवार 14 अगस्त की मध्यरात्रि से 15 अगस्त की सुबह 11 बजे तक निजामुद्दीन खट्टा और वज़ीराबाद पुल के बीच मालवाहक वाहनों को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

इसके अलावा, अंतरराज्यीय बसों की आवाजाही पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।

बसों को इसी अवधि के दौरान महाराणा प्रताप ISBT और सराय काले खान ISBT के बीच चलने की अनुमति नहीं होगी।

ADVERTISEMENT

सुरक्षा

दिल्ली मेट्रो सुबह 4 बजे से चलेगी

दिल्ली मेट्रो विशेष अतिथियों, आमंत्रितों और आम जनता को 15 अगस्त को लाल किला तक पहुंचाने के लिए सुबह 4 बजे से सेवाएं शुरू करेगी।

नियमित सेवाएं शुरू होने तक सभी लाइनों पर ट्रेनें शुरू में 30 मिनट के अंतराल पर चलेंगी।

दिल्ली मेट्रो ने रक्षा मंत्रालय को आमंत्रित व्यक्तियों के लिए 1.30 लाख विशेष प्री-वेंडेड QR टिकट उपलब्ध कराए हैं।

परिवहन बसें 15 अगस्त को सुबह 11 बजे के बाद सामान्य रूप से शुरू होंगी।

सुरक्षा

चप्पे-चप्पे पर निगरानी

दिल्ली में पुलिस ने चप्पे-चप्पे पर निगरानी बढ़ा दी है। आतंकी धमकियों और पिछली घटनाओं को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था सख्त रहेगी।

पुलिस ने गश्त, वाहनों की जांच, ड्रोन से निगरानी और मॉक ड्रिल शुरू की है। बाजारों, मॉल, होटलों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर प्रवेश और निकास बिंदुओं कड़ी निगरानी है।

दिल्ली की सीमाओं पर भी जांच की जा रही है। गुरुग्राम में करीब 4,500 पुलिसकर्मी तैनात हैं। फरीदाबाद पुलिस ने भी 11 अंतरराज्यीय चौकियां स्थापित की हैं।

ट्विटर पोस्ट

दिल्ली में सुरक्षा

ट्विटर पोस्ट

फुल-ड्रेस रिहर्सल

ADVERTISEMENT