Loading...
कॉकरोच जनता पार्टी की प्रदर्शन की धमकियों के बीच जंतर-मंतर पर बढ़ाई गई सुरक्षा
कॉकरोच जनता पार्टी की धमकियों के बीच जंतर-मंतर पर बढ़ाई गई सुरक्षा

कॉकरोच जनता पार्टी की प्रदर्शन की धमकियों के बीच जंतर-मंतर पर बढ़ाई गई सुरक्षा

लेखन गजेंद्र
Jul 30, 2026
11:58 am

क्या है खबर?

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की धमकियों को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है। दरअसल, पार्टी ने केंद्र सरकार को चेतावनी दी है कि अगर सभी प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ FIR वापस नहीं ली गई तो वे अपना आंदोलन एक बार फिर शुरू करेंगे। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती की है और विरोध स्थल पर धातु की बैरिकेड्स को वेल्डिंग के जरिए मजबूत कर दिया है।

प्रदर्शन

जंतर-मंतर पर क्या हो रहा है?

जंतर-मंतर पर अगर भविष्य में छात्रों का दोबारा से कोई आंदोलन होता है तो प्रदर्शनकारियों को निर्धारित क्षेत्र से आगे बढ़ने से रोकने के लिए या फिर लगे बैरिकेड्स को हटाने से रोकने के लिए कार्यक्रम स्थल के दोनों ओर लोहे से बैरिकेड्स को जोड़ा जा रहा है।

इससे बैरिकेड्स को अपनी जगह से हिलाना मुश्किल होगा।

साथ ही, धरनास्थल पर दिल्ली पुलिस, अर्धसैनिक बलों और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के जवान को पूरे परिसर में तैनात किया गया है।

चेतावनी

अभिजीत दिपके ने भी दी चेतावनी

दिल्ली समेत कई राज्यों में छात्रों को पुलिस द्वारा परेशान किए जाने की खबरे आने पर CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने भी चेतावनी दी है।

महाराष्ट्र में अपने गृहनगर लौटने के बाद मीडिया से बात करते हुए दिपके ने कहा, "सरकार हमें विरोध-प्रदर्शन शुरू करने के लिए मजबूर कर रही है...उसे छात्रों को परेशान करना बंद करना चाहिए। छात्रों में अभी भी गुस्सा है, क्योंकि उनका पूरी सरकार के खिलाफ है। सरकार को झुकना होगा, वरना छात्र ऐसा करेंगे।"

ADVERTISEMENT