NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / प्रगति मैदान टनल लूट: 5 को गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली पुलिस ने 1,600 हिरासत में लिए
    अगली खबर
    प्रगति मैदान टनल लूट: 5 को गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली पुलिस ने 1,600 हिरासत में लिए
    प्रगति मैदान टनल में हुई लूट के मामले में 5 गिरफ्तार

    प्रगति मैदान टनल लूट: 5 को गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली पुलिस ने 1,600 हिरासत में लिए

    लेखन गजेंद्र
    Jun 27, 2023
    05:12 pm

    क्या है खबर?

    दिल्ली की प्रगति मैदान टनल में दिनदहाड़े लूट के मामले में दिल्ली पुलिस ने फजीहत के बाद रात की गश्त के दौरान 1,600 लोगों को हिरासत में लिया और 2,000 वाहनों को जब्त किया। हालांकि, बाद में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

    पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर वारदात का खुलासा किया। लूट का मुख्य आरोपी अपने साथियों के साथ बुराड़ी इलाके में था। वारदात से एक दिन पहले सभी ने शराब पार्टी की थी।

    खुलासा

    कैसे हुआ खुलासा?

    दिल्ली पुलिस ने बताया कि वारदात से पहले 23 जून को शराब पार्टी के दौरान बदमाशों के एक साथी को गलती से गोली लग गई थी, जिसे बदमाश अपाचे बाइक से अस्पताल लेकर पहुंचे थे। यहां पुलिस भी मौजूद थी।

    इसके एक दिन बाद हुई लूट का वीडियो वायरल होने के बाद जब अस्पताल में तैनात पुलिसकर्मी ने वीडियो में अपाचे बाइक देखी तो संदेह हुआ। पुलिस ने घायल युवक से पूछताछ की, जिसने साथियों द्वारा लूट की बात कबूली।

    लूट

    क्या है मामला?

    ओमियो इंटरप्राइजेज के डिलीवरी एजेंट पटेल साजन कुमार और जिगर पटेल 24, जून को कैब में गुरुग्राम जा रहे थे, तभी 4 बाइक सवारों ने प्रगति मैदान टनल में उनका रास्ता रोक लिया और पिस्तौल दिखाकर उनसे 2 लाख रुपये से भरा बैग छीन लिया।

    सोशल मीडिया पर लूट का वीडियो सामने आने के बाद राष्ट्रीय राजधानी की कानून व्यवस्था पर सवाल उठना शुरू हो गए थे। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) ने केंद्र सरकार को घेरा था।

    ट्विटर पोस्ट

    दिनदहाड़े कुछ इस तरह दिया गया था लूट को अंजाम

    .@AmitShah जी, ये वीडियो देखिए।

    दिल्ली के प्रगति मैदान टनल में दिन दहाड़े कुछ बाइक सवार आते हैं। कार रोकते हैं और कार सवार से 2 लाख रुपए लूट ले जाते हैं।

    देश की राजधानी में ये हो रहा है। देख रहे हैं ना आप? pic.twitter.com/WEX5yvxJH2

    — Congress (@INCIndia) June 26, 2023
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    प्रगति मैदान
    दिल्ली पुलिस

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: SRH बनाम KKR मुकाबले में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: SRH ने KKR को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH ने अपने आखिरी मैच में KKR को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025 में चेन्नई सुपरकिंग्स का सफर हुआ समाप्त, आंकड़ों से जानिए प्रदर्शन  IPL 2025

    दिल्ली

    #NewsBytesExplainer: बृजभूषण सिंह और पहलवानों के विवाद में अब तक क्या-क्या हुआ और आगे क्या? बृजभूषण शरण सिंह
    दिल्ली, आगरा और जयपुर में मौजूद हैं ये यूनेस्को वैश्विक धरोहर स्थल, एक बार जरूर जाएं  पर्यटन
    दिल्ली: प्रगति मैदान के पास से कई झुग्गियों को हटाया गया, सुरक्षा बल तैनात प्रगति मैदान
    नेपाल-भारत के बीच हुए 7 समझौते, प्रधानमंत्री मोदी बोले- हिमालय जितनी ऊंचाई तक ले जाएंगे संबंध नेपाल

    प्रगति मैदान

    दिल्ली: प्रगति मैदान सुरंग में रोजाना जाम से लोग परेशान, ट्विटर पर बांट रहे दर्द दिल्ली

    दिल्ली पुलिस

    टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के बाद तिहाड़ जेल में सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाए गए? दिल्ली
    WFI अध्यक्ष बृजभूषण की 15 दिनों के अंदर हो गिरफ्तारी, किसानों का सरकार को अल्टीमेटम दिल्ली
    दिल्ली: किसानों ने तोड़े पुलिस बैरिकेड्स, जंतर-मंतर पर पहलवानों के धरने में शामिल होने पहुंचे  जंतर मंतर
    श्रद्धा हत्याकांड: कोर्ट ने तय किए आरोप, आरोपी आफताब पूनावाला ने खुद को बताया बेकसूर दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025