Loading...
CJP के सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे को अपराध शाखा ने पूछताछ को बुलाया
CJP के सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे को अपराध शाखा ने पूछताछ को बुलाया (फाइल तस्वीर)

CJP के सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे को अपराध शाखा ने पूछताछ को बुलाया

लेखन गजेंद्र
Oct 22, 2026
09:51 am

क्या है खबर?

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के कार्यकर्ता सौरव दास, आशुतोष रांका भले ही तिहाड़ जेल से रिहा हो गए हैं, लेकिन उनकी मुश्किलें जारी हैं। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने दास और रांका के साथ अजिंक्य शिंदे को आज दोपहर राजौरी गार्डन स्थित दफ्तर में पूताछ के लिए बुलाया है। उनको नोटिस जारी कर जंतर-मंतर में बिना इजाजत घुसने के मामले की जांच में शामिल होने का निर्देश है। दास और रांका एक दिन पहले ही जेल से छूटे हैं।

नोटिस

दोनों कार्यकर्ता 7 दिन जेल में रहे

दास और रांका पर बिना इजाजत जंतर-मंतर में घुसने का आरोप है, जिसे केंद्र सरकार ने विरोध-प्रदर्शन की जगह से हटा दिया है।

दोनों को दिल्ली की एक विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट (SEM) कोर्ट ने पहले 5 दिन और बाद में 2 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेजा था।

हालांकि, बुधवार को मजिस्ट्रेट ने उन्हें 50,000 रुपये के निजी मुचलके, जंतर-मंतर पर विरोध न करने और शांति बनाए रखने का लिखित वादा करने के बाद रिहा किया।

जांच

अपराध शाखा को सौंपी गई है जांच

दास और रांका ने 13 अक्टूबर को अपने 11 साथियों के साथ जंतर-मंतर में प्रवेश करके वहां तिरंगा लहराया था। मामले की जांच पुलिस ने अपराध शाखा को सौंप दिया है।

दोनों पर जंतर-मंतर पर घुसने, सरकारी आदेश की अवज्ञा, घर में बिना इजाजत घुसने और भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत आपराधिक साजिश से जुड़े आरोप शामिल हैं।

इसमें एक मामला कनॉट प्लेस और दूसरा संसद मार्ग थाने में दर्ज है। अपराध शाखा मामलों की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENT