NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / 100 से ज्यादा गाड़ियां चुराने वाला चोर गिरफ्तार, खिलौना पिस्तौल दिखाकर पुलिस को डराने की कोशिश
    अगली खबर
    100 से ज्यादा गाड़ियां चुराने वाला चोर गिरफ्तार, खिलौना पिस्तौल दिखाकर पुलिस को डराने की कोशिश

    100 से ज्यादा गाड़ियां चुराने वाला चोर गिरफ्तार, खिलौना पिस्तौल दिखाकर पुलिस को डराने की कोशिश

    लेखन प्रमोद कुमार
    May 16, 2019
    12:45 pm

    क्या है खबर?

    दिल्ली पुलिस ने बुधवार रात को एक शातिर कार चोर को गिरफ्तार किया है।

    40 वर्षीय कुनाल नामक इस चोर पर पिछले 20 सालों में 100 गाड़ियां चुराने का आरोप है और उसके खिलाफ 21 मामले दर्ज हैं।

    पुलिस ने कहा कि वह गिरफ्तारी से बचने के लिए प्लास्टिक सर्जरी करवा लेता था। वह समय-समय पर अपना नाम और पता भी बदलता रहता था।

    दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने उसे शाहदरा के पास से गिरफ्तार किया।

    भागने की कोशिश

    नकली पिस्तौल दिखाकर की पुलिस को डराने की कोशिश

    बुधवार रात पुलिस ने कुनाल को गिरफ्तार किया। पुलिस ने जब उसकी गाड़ी रोकने की कोशिश की तो उनसे पुलिस वैन में गाड़ी टकरा दी।

    पुलिस से घिरने के बाद उसने रॉड से तीन पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया।

    इसके बाद उसने एक खिलौना पिस्तौल निकालकर पुलिस को डराना चाहा, लेकिन एक सब-इंस्पेक्टर ने उसे दबोच लिया।

    पुलिस ने उसके साथ गाड़ी में बैठे उसके सहयोगी को भी गिरफ्तार किया है।

    जानकारी

    रात को देता था वारदात को अंजाम

    शाहदरा की DCP मेघना यादव ने बताया कुनाल कार चुराने के लिए कुख्यात था। वह रात को चोरी की वारदात को अंजाम देता और पुलिस को चकमा देकर भाग जाता था। उसने अपने सहयोगी शाहिद के साथ मिलकर 100 से ज्यादा कारें चोरी की हैं।

    चोरी की घटना

    पांच मिनट में कार चुरा लेता था आरोपी

    पुलिस ने बताया कि वह केवल पांच मिनट में कार चुरा लेता था। वह काला मास्क और ग्लव्स पहनकर चोरी को अंजाम देता।

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वह दमदार चुंबक की मदद से स्टीयरिंग व्हील का लॉक सिस्टम फेल करता और विंडो खोलने के लिए लोहे की रॉड रखता था।

    कारों में लगे सिक्योरिटी सिस्टम को डिसेबल करने के लिए वह प्री-कोडेड इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल मॉड्यूल पास रखता। वह यूट्यूब पर कार चोरी के वीडियो भी पोस्ट करता था।

    पुराने मामले

    पहले भी जेल जा चुका है कुनाल

    पुलिस ने कहा कि वह अब यह पता लगा रही है कि उसने चोरी की हुई गाड़ियां कहां बेची है।

    पुलिस ने कुछ साल पहले भी कार चोरी के जुर्म में कुनाल को गिरफ्तार किया था। इसके बाद उसने जेल में आत्महत्या करने का प्रयास किया था। तब पुलिस ने उसे बचा लिया था।

    जेल से बाहर आते ही उसने एक बार फिर कार चोरी को अंजाम देना शुरू कर दिया।

    जानकारी

    पुलिस के सामने 4 मिनट में खोला कार का लॉक

    कुनाल को गिरफ्तार कर पुलिस आनंद विहार पुलिस स्टेशन लेकर गई, जहां उससे लॉक कार को खोलने के लिए कहा गया। उसने महज 4 मिनट में इस कार को अनलॉक कर दिया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली पुलिस
    दिल्ली
    क्राइम समाचार

    ताज़ा खबरें

    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी
    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स

    दिल्ली पुलिस

    दिल्ली में दाखिल हुए दो कुख्यात आतंकी, तस्वीर जारी कर पुलिस ने जारी किया अलर्ट दिल्ली
    दिल्ली: फैशन डिजाइनर समेत दो लोगों की हत्या, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी क्राइम समाचार
    दिल्ली-NCR में महफूज नहीं महिलाएं, हर रोज 5 बलात्कार तो 8 का शोषण महिलाओं के खिलाफ अपराध
    JNU देशद्रोह मामला: कन्हैया, खालिद समेत 10 पर आज चार्जशीट दाखिल करेगी पुलिस, जानें पूरा मामला कन्हैया कुमार

    दिल्ली

    कांग्रेस की टिकट पर दिल्ली से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं ओलंपियन सुशील कुमार आम आदमी पार्टी समाचार
    स्मृति ईरानी के डिग्री विवाद को लेकर चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस, कार्रवाई की मांग राहुल गांधी
    टिक-टॉक के लिए वीडियो बनाते समय युवक को लगी गोली, हुई मौत सोशल मीडिया
    शराब पर 50% छूट और मुस्लिमों को मुफ्त बकरा, पढ़ें दिल्ली की इस पार्टी का मेनिफेस्टो लोकसभा चुनाव

    क्राइम समाचार

    अमेरिका: सगाई टूटने से नाराज़ युवक ने अस्पताल में की गोलीबारी, चार लोगों की मौत अमेरिका
    मुंबई में शर्मनाक घटना, नशे में चूर चार लोगों ने कुत्ते के साथ किया गैंगरेप मुंबई
    अंडमान: अनजान समुदाय से मिलने की जिद में मारा गया अमेरिकी पर्यटक, सात लोग गिरफ्तार भारत की खबरें
    बेरोजगारी से तंग आकर चलती ट्रेन के आगे कूदे चार युवक, तीन की मौत राजस्थान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025