LOADING...
दिल्ली के पालम में आग हादसे का भयावह वीडियो आया सामने, बच्चों को ऊपर से फेंका
दिल्ली के पालम में आग हादसे का भयावह वीडियो आया सामने, बच्चों को ऊपर से फेंका

दिल्ली के पालम में आग हादसे का भयावह वीडियो आया सामने, बच्चों को ऊपर से फेंका

लेखन गजेंद्र
Mar 19, 2026
02:26 pm

क्या है खबर?

दिल्ली के पालम इलाके में एक 5 मंजिला रिहायशी इमारत में लगी आग का भयावह वीडियो गुरुवार को सामने आया है, जिसे देखकर रौंगटे खड़े हो रहे हैं। वीडियो में आग लगने के बाद उसके प्रभाव से बचने के लिए ऊपर की मंजिल से लोगों को गिरते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में एक युवक पहले 2 बच्चों को नीचे फेंकता है, फिर खुद भी नीचे कूद जाता है। सभी घायल बताए जा रहे हैं।

वीडियो

लोगों की मौत पर उठ रहे सवाल

आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर घटना का वीडियो साझा कर दमकल पर समय पर नहीं पहुंचने का आरोप लगाया। बताया जा रहा है कि दमकल कर्मियों की मौजूदगी के बावजूद उपकरण न होने से कई जिंदा लोग नहीं बच सके। भारद्वाज ने मृतकों का रात में अंतिम संस्कार करने पर भी सवाल उठाया और कहा कि 4 घंटे में 9 शवों का पोस्टमॉर्टम हुआ और हिंदू धर्म के विरूद्ध रात 8 बजे अंतिम संस्कार हुआ।

हादसा

अभी तक क्या पता चला?

आग बुधवार को सुबह 6 बजे पालम बाजार के प्रधान राजेंद्र कश्यप के घर पर लगी थी। घटना के समय वे कुछ काम से गोवा गए थे। परिवार के तकरीबन 15 लोग इमारत में रहते थे। इमारत के बेसमेंट और भूतल पर ब्यूटी पार्लर, चूड़ी की दुकान और दूसरे व्यवसाय हैं और ऊपर परिवार रहता है। बताया जा रहा है कि पानी का पंप चालू रहने से शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे आग लगी होगी। हालांकि, अभी जांच जारी है।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

घटना का वीडियो (सावधान- दृश्य विचलित कर सकता है)

Advertisement

जानकारी

मुआवजे की घोषणा

प्रधानमंत्री कार्यालय से मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये मिलेंगे। दिल्ली सरकार मृतक वयस्कों के परिजनों को 10 लाख, मृतक नाबालिगों के परिजनों को 5 लाख और घायलों को 2 लाख रुपये देगी।

Advertisement