Page Loader
दिल्ली: मुंडका पेट्रोल पंप पर तमंचा दिखाकर लूटपाट, कर्मचारी को घायल किया
दिल्ली के मुंडका में हथियार दिखाकर पेट्रोल पंप पर लूटपाट (प्रतीकात्मक तस्वीर: विकिमीडिया)

दिल्ली: मुंडका पेट्रोल पंप पर तमंचा दिखाकर लूटपाट, कर्मचारी को घायल किया

लेखन गजेंद्र
Oct 12, 2023
02:49 pm

क्या है खबर?

दिल्ली के मुंडका इलाके में पेट्रोल पंप पर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया गया। यहां 2 मोटरसाइकिल पर आए 6 नकाबपोश लोगों ने हथियार दिखाकर 10,000-12,000 रुपये लूट लिए। घटना मंगलवार रात 1ः20 बजे की बताई जा रही है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि बदमाशों ने पेट्रोल पंप कर्मचारी को तमंचे की बट से घायल करके लूटपाट की। वारदात का CCTV फुटेज भी सामने आया है। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।

लूटपाट

बदमाशों ने गोलीबारी भी की

वीडियो में दिख रहा है कि 2 मोटरसाइकिल पर आए 6 लोग घेवरा मोड़ पर स्थित पेट्रोल पंप पर रुकते हैं। इनमें से 2 ने हेलमेट पहना था, वहीं बाकी ने मुंह ढका हुआ था। जैसे ही कर्मचारी पेट्रोल भरने के लिए वहां आता है, हेलमेट पहने एक युवक तमंचा दिखाता है और बट से उसके सिर पर वार करता है। इस दौरान बदमाश गोलीबारी भी करते हैं, जिसकी आवाज सुनाई देती है। इसके बाद सभी भाग जाते हैं।

ट्विटर पोस्ट

मुंडका में हथियार के बल पर लूट