Page Loader
2022 में सबसे प्रदूषित शहर रहा दिल्ली, सुरक्षित मात्रा से दोगुने रहे PM2.5 कण- CPCB
दिल्ली 2022 में सबसे प्रदूषित शहर रहा (तस्वीरः unsplash)

2022 में सबसे प्रदूषित शहर रहा दिल्ली, सुरक्षित मात्रा से दोगुने रहे PM2.5 कण- CPCB

लेखन गजेंद्र
Jan 10, 2023
07:33 pm

क्या है खबर?

दिल्ली 2022 में देश के सबसे प्रदूषित शहरों में पहले नंबर पर रही। यह जानकारी केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की ओर से दी गई है। बोर्ड की ओर से पेश किए गए NCAP ट्रैकर के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में खतरनाक PM2.5 प्रदूषक कणों की मात्रा सुरक्षित स्तर से दोगुना रही। PM10 के स्तर के मामले में दिल्ली तीसरे नंबर पर रही। शहर में खतरनाक कणों का स्तर पिछले चार सालों के मुकाबले इस बार सात प्रतिशत कम रहा।

परिचय

क्या है NCAP?

राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP) के तहत भारत में स्वच्छ वायु का लक्ष्य हासिल करने पर नजर रखी जा रही है। यह समाचार पोर्टल कार्बन कॉपी और महाराष्ट्र के स्टार्टअप रेस्पायरर लिविंग साइसेंज की संयुक्त परियोजना है। केंद्र ने इसे 10 जनवरी, 2019 को शुरू किया था। इसका लक्ष्य 2024 तक 102 शहरों में PM2.5 और PM10 को 20 से 30 प्रतिशत कम करना है। 2021 में गाजियाबाद PM2.5 के स्तर के मामले में पहले स्थान पर था।