NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / दिल्ली मेट्रो की रफ्तार पर लगा ब्रेक, येलो लाइन पर कुछ दिन धीमे चलेंगी ट्रेनें
    अगली खबर
    दिल्ली मेट्रो की रफ्तार पर लगा ब्रेक, येलो लाइन पर कुछ दिन धीमे चलेंगी ट्रेनें
    दिल्ली मेट्रो के येलो लाइन पर गति कम की गई (तस्वीर: अनस्प्लैश)

    दिल्ली मेट्रो की रफ्तार पर लगा ब्रेक, येलो लाइन पर कुछ दिन धीमे चलेंगी ट्रेनें

    लेखन गजेंद्र
    Apr 02, 2024
    03:27 pm

    क्या है खबर?

    दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों के लिए थोड़ा परेशान करने वाली खबर है। मेट्रो की येलो लाइन पर ट्रेन की गति अस्थायी तौर पर कम कर दी गई है।

    दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने मंगलवार को एक्स पर यह जानकारी साझा की।

    उसने लिखा कि फेस 4 के एयरोसिटी-तुगलकाबाद कॉरिडोर के लिए सुरंग का निर्माण कार्य चल रहा है, इस कारण येलो लाइन पर छतरपुर और सुल्तानपुर के बीच रफ्तार पर ब्रेक लगाया गया है।

    दिल्ली मेट्रो

    20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी मेट्रो

    DMRC की ओर से बताया गया है कि इस लाइन पर मेट्रो 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। इससे मेट्रो सेवाओं में थोड़ी देरी हो सकती है।

    बता दें कि पिछले कुछ दिनों से छतरपुर से सुल्तानपुर के बीच ट्रेन की गति धीमी होने से यात्री परेशान थे। इससे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ रही है क्योंकि ट्रेनें थोड़ी देरी से स्टेशन पहुंच रही हैं।

    गति

    75-80 किलोमीटर प्रति घंटे है मेट्रो की सामान्य रफ्तार

    खबरों के मुताबिक, दिल्ली मेट्रो मौजूदा समय में 75 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है। ऐसे में इसके 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने से यात्रियों को बड़ी परेशानी हो सकती है।

    बता दें कि पिछले साल यमुना नदी में आई बाढ़ की वजह से ब्लू लाइन पर भी मेट्रो की रफ्तार घटा दी गई थी। इस दौरान मेट्रो 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाई गई थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली मेट्रो
    दिल्ली

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-2: श्रेयस अय्यर ने जड़ा मैच जिताऊ अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025

    दिल्ली मेट्रो

    दिल्ली में जल्द दौड़ेगी पहली चालक रहित मेट्रो, प्रधानमंत्री दिखा सकते हैं हरी झंडी भारत की खबरें
    दिल्ली: टिकरी बॉर्डर सहित चार मेट्रो स्ट्रेशनों पर बंद रहेंगे प्रवेश और निकास दरवाजे दिल्ली पुलिस
    चक्का जाम: दिल्ली में 50,000 जवानों की तैनाती, 12 मेट्रो स्टेशन अलर्ट पर दिल्ली
    दिल्ली में सोमवार से चलेगी मेट्रो, ऑड-ईवन आधार पर खुलेंगी दुकानें दिल्ली

    दिल्ली

    लोकसभा चुनाव: 2 सूची में भाजपा ने 21 प्रतिशत मौजूदा सांसदों के टिकट काटे, जानें वजह लोकसभा चुनाव
    दिल्ली: भाजपा ने क्यों काटा 7 में से 6 सांसदों का टिकट, मनोज तिवारी क्यों बचे? भाजपा समाचार
    श्रद्धा हत्याकांड: दिन में 8 घंटे कैद से बाहर रहेगा आरोपी आफताब, क्या है कारण? दिल्ली हाई कोर्ट
    पेट्रोल-डीजल के भाव: 16 मार्च के लिए जारी हुई नई कीमत, जानिए कितनी बदली  पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025