मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन से पहले दिल्ली मेट्रो के 11 स्टेशन बंद
क्या है खबर?
दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए नई दिल्ली इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। दिल्ली मेट्रो रेल प्राधिकरण (DMRC) ने शुक्रवार को एक्स पर बताया कि उसने अगले आदेश तक राजीव चौक समेत 11 मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश और निकासी को बंद कर दिया है। स्टेशनों पर प्रवेश और निकासी की सेवा कब शुरू होगी, इसकी जानकारी दिल्ली मेट्रो ने नहीं दी है।
स्टेशन
इन स्टेशनों पर प्रतिबंध
DMRC ने एक्स पर लिखा, 'अगले आदेश तक मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास बंद रहेगा। हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस, INA, नई दिल्ली और केंद्रीय सचिवालय स्टेशनों पर इंटरचेंज जारी रहेगा।'
दिल्ली मेट्रो ने जनपथ, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय, राजीव चौक, सेवा तीर्थ, मंडी हाउस, लोक कल्याण मार्ग, INA, चावड़ी बाज़ार, रामकृष्ण आश्रम मार्ग और नई दिल्ली स्टेशन बंद किया है।
साथ ही, दिल्ली पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा-163 के तहत निषेधाज्ञा लागू की है।
प्रतिबंध
दिल्ली पुलिस ने नहीं दी प्रदर्शन की अनुमति
अखिल भारतीय छात्र संघ (AISA), राज्यसभा सांसद मनोज झा और सुप्रीम कोर्ट के वकील प्रशांत भूषण द्वारा आयोजित यह विरोध-प्रदर्शन शुक्रवार को सुबह 11 बजे शुरू होने वाला है।
हालांकि, दिल्ली पुलिस ने विरोध-प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है। सभा में 3,000 से 4,000 लोगों के शामिल होने की उम्मीद थी, जिसे देखते हुए पुलिस ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई है।
यहां दिल्ली पुलिस के साथ केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के जवान तैनात हैं और अवरोधक लगे हैं।
ट्विटर पोस्ट
दिल्ली मेट्रो ने दी जानकारी
Service Update
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) October 2, 2026
The entry and exit at the following metro stations will remain closed till further notice. However, interchange facility will remain available at Rajiv Chowk, Mandi House, INA, New Delhi and Central Secretariat stations:
1. Janpath
2. Patel Chowk
3. Central…
ट्विटर पोस्ट
दिल्ली पुलिस ने धारा 163 लागू की
Delhi Police tweets, "Section 163 BNSS is in force in New Delhi District." pic.twitter.com/yvpQhLEL6L
— ANI (@ANI) October 2, 2026