Page Loader
दिल्ली में दिनदहाड़े लूट; महिला को गला दबाकर बेहोश किया, पर्स और मोबाइल लेकर फरार 
दिल्ली में महिला का गला दबाकर लूटपाट

दिल्ली में दिनदहाड़े लूट; महिला को गला दबाकर बेहोश किया, पर्स और मोबाइल लेकर फरार 

लेखन गजेंद्र
Jan 08, 2024
12:26 pm

क्या है खबर?

दिल्ली के उत्तर नगर इलाके में सुबह के वक्त एक महिला को सड़क पर अकेला पाकर बदमाश ने उसका पीछा किया। इसके बाद गला दबाकर लूटपाट कर फरार हो गया। घटना राष्ट्रीय राजधानी में उत्तम नगर के सैनिक नगर में 6 जनवरी को सुबह 6ः30 बजे घटी। घटना का एक CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें बदमाश महिला का गला दबाता दिख रहा है। घटना के बाद लोग महिला सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर रहे हैं।

अपराध

महिला की जा सकती थी जान

CCTV फुटेज में दिख रहा है कि एक महिला सड़क पर अकेली चल रही है और उसके पीछे बदमाश आ रहा है। तभी मौका पाकर बदमाश पीछे से महिला का गला दबा देता है। इस दौरान महिला शोर मचाने की कोशिश करती है, लेकिन बेहोश हो जाती है। इसके बाद बदमाश उनका पर्स और मोबाइल लेकर फरार हो जाता है। कुछ सेकंड के बाद महिला उठती हैं और रोते हुए वहां से जाती दिख रही हैं।

ट्विटर पोस्ट

दिल्ली में लूटपाट का वीडियो