Loading...
दिल्ली के जामा मस्जिद थाने में व्यक्ति ने 5 पुलिसकर्मियों को मारा चाकू, मुठभेड़ में घायल
दिल्ली के जामा मस्जिद थाने में व्यक्ति ने 5 पुलिसकर्मियों को मारा चाकू

दिल्ली के जामा मस्जिद थाने में व्यक्ति ने 5 पुलिसकर्मियों को मारा चाकू, मुठभेड़ में घायल

लेखन गजेंद्र
Nov 23, 2026
07:41 pm

क्या है खबर?

दिल्ली के जामा मस्जिद थाने में सोमवार को बड़ी घटना घटी। यहां एक व्यक्ति को थाने बुलाया गया था, जिसने चाकू मारकर 5 पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया। घटना के बाद व्यक्ति थाने से फरार हो गया था। हालांकि, पुलिस ने उसे गोली मारकर पकड़ा। वह घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती है। घायल पुलिसकर्मियों को गर्दन और सीने पर चोट आई है। उनका सर गंगाराम अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घटना

क्या है मामला?

सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे नबील को थाने बुलाया गया था। नबील की मां और बहन ने शिकायत दर्ज कराई थी कि नबील उन्हें प्रताड़ित कर रहा है।

जब थाने में पूछताछ चल रही थी, तभी नबील ने अचानक चाकू निकाला और वहां मौजूद 5 पुलिसवालों की गर्दन और चेहरे पर हमला कर दिया और भाग गया।

उसने मौके से भागने के लिए एक बाइक भी लूट ली। हालांकि, पुलिस उसके पीछे रवाना हो गई थी।

मुठभेड़

दोनों पैर में लगी गोली

आरोपी नबील का मध्य जिले की ऑपरेशन्स यूनिट की एक टीम ने पीछा किया और उसे पास के चितली क़बर इलाके में ट्रैक किया।

उसे पकड़ने की कोशिश के दौरान, नबील ने पुलिस वालों पर फिर से हमला कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस टीम ने बाद में खतरे को कम करने और उसे काबू में करने के लिए गोली चलाई।

उसके दोनों पैरों में गोली लगी और बाद में उसे हिरासत में ले लिया गया।

ADVERTISEMENT