Page Loader
दक्षिण दिल्ली के व्यक्ति ने एक-दो नहीं 2023 में खरीदे लगभग 10,000 कंडोम
ब्लिंकिट से 2023 में एक व्यक्ति ने मंगवाए करीब 10,000 कंडोम (प्रतीकात्मक तस्वीर: फ्रीपिक)

दक्षिण दिल्ली के व्यक्ति ने एक-दो नहीं 2023 में खरीदे लगभग 10,000 कंडोम

लेखन गजेंद्र
Jan 01, 2024
02:17 pm

क्या है खबर?

घरेलू और जरूरत का सामान घर पहुंचाने वाली ई-कॉमर्स कंपनी ब्लिंकिट ने खुलासा किया कि पिछले साल एक व्यक्ति ने उससे करीब 10,000 कंडोम खरीदे। साथ ही एक अन्य व्यक्ति ने एक बार में 81 कंडोम ऑर्डर किए। ब्लिंकिट (पूर्व में ग्रोफर्स) के संस्थापक अलबिंदर ढींढसा ने ट्वीट कर खुलासा करते हुए बताया कि दक्षिणी दिल्ली के एक व्यक्ति ने 9,940 कंडोम ऑनलाइन मंगवाए। उसने ये कंडोम क्यों मंगवाए, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

ऑर्डर

नए साल की पूर्व संध्या पर और क्या-क्या मंगवाया?

ढींढसा ने एक्स पर बताया कि नए साल की पूर्व संध्या पर लोगों ने चिप्स, कोल्डड्रिंक, बिस्किट मंगवाए। मूंगफली की नमकीन सबसे ज्यादा पसंद की गई। ये ऑर्डर करीब 2 लाख से अधिक लोगों ने किया। इसके अलावा करीब 560 लोगों ने करेला मंगवाया और नींबू ऑर्डर किए, जो अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक थे। इससे पहले 31 दिसंबर, 2021 को जोमैटो के संस्थापक दीपेंदर गोयल ने बताया था कि किसी ने एक दिन में 80 कंडोम मंगवाए थे।

ट्विटर पोस्ट

ब्लिंकिट में कुछ इस तरह हुई बिक्री