Loading...
जंतर-मंतर पर 'मोदी की तेरहवीं का खाना' बांटने वाली छात्रा को मकान मालिक ने निकाला
जंतर-मंतर पर 'मोदी की तेरहवीं का खाना' बांटने वाली छात्रा को मकान मालिक ने निकाला

जंतर-मंतर पर 'मोदी की तेरहवीं का खाना' बांटने वाली छात्रा को मकान मालिक ने निकाला

लेखन गजेंद्र
Jul 31, 2026
03:29 pm

क्या है खबर?

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन में शामिल होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक बात कहने पर एक छात्रा को किराए के घर से निकाल दिया गया। छात्रा का नाम नीशु है, जिसके इंस्टाग्राम पर 3.88 लाख फॉलोवर्स हैं। उसकी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल होने और मोदी के खिलाफ प्रदर्शन करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। नीशु ने घर खाली करने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया था।

प्रदर्शन

प्रदर्शन में क्या बोली थी नीशू?

नीशू कक्षा 12 की छात्रा बताई जा रही हैं। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई। वह इंस्टाग्राम पर बाबासाहब भीमराव अंबेडकर से संबंधित वीडियो बनाती हैं।

धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान नीशु लगातार जंतर-मंतर पर थीं, जहां से वो वीडियो पोस्ट कर रही थीं।

ऐसे ही एक वीडियो में उन्होंने लोगों को समोसे और खाना बांटते हुए बनाई थी, जिसमें वो कह रही हैं, "ये मोदी की तेरहवीं खाना हैं, जिसे एंजॉय करना है, वो आ सकता है।"

कार्रवाई

किराए के घर से निकाला गया

इसके बाद नीशु का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें उनके परिजन घर का सामान पैक करते दिख रहे हैं।

वीडियो में नीशू हंसते हुए बैकग्राउंड में बोल रही हैं, "न जंतर-मंतर जाते, न हमें रूम खाली करना पड़ता। हमे कह दिया गया है कि बेटा तुम रूम खाली करो, तुम्हारे और हमारे विचार नहीं मिलते हैं। यहां से दफा हो। तो हम घर छोड़कर जा रहे हैं, देखते हैं अब आगे क्या होगा।"

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

छात्रा ने घर से निकलने का वीडियो पोस्ट किया

ADVERTISEMENT