Page Loader
दिल्ली सरकार ने MCD स्कूलों के लिए जारी किए 400 करोड़ रुपये 
दिल्ली नगर निगम स्कूलों के लिए 400 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी (तस्वीर: unsplash)

दिल्ली सरकार ने MCD स्कूलों के लिए जारी किए 400 करोड़ रुपये 

लेखन गजेंद्र
Apr 20, 2023
07:10 pm

क्या है खबर?

दिल्ली नगर निगम (MCD) की सत्ता पर काबिज होने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने MCD स्कूलों के लिए 400 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी कर दी है। दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी और मेयर डॉ शैली ओबरॉय ने यह जानकारी दी। आतिशी ने बताया कि सरकार की पहली प्राथमिकता शिक्षा है, इसलिए बजट का पहला हिस्सा शिक्षा को ही गया है। उन्होंने कहा कि अब फंड की कोई कमी नहीं होगी।

फैसला

पांचवीं तक पढ़ाई का जिम्मा MCD के पास

दिल्ली में पांचवीं तक की प्राथमिक शिक्षा का जिम्मा MCD के पास है। छठवीं के बाद बच्चे दिल्ली सरकार के स्कूलों में जाते हैं। नगर निगम के स्कूलों में 9 लाख बच्चे पढ़ते हैं। दिल्ली सरकार ने इन स्कूलों के लिए कुल 1,700 करोड़ रुपये का बजट रखा है। मेयर डॉ ओबरॉय ने बताया कि नगर निगम के 1,534 स्कूल हैं, जिनमें 19,000 से अधिक शिक्षक हैं। इन स्कूलों को दिल्ली सरकार के स्कूलों की तर्ज पर सुधारा जाएगा।