Page Loader
दिल्ली में छठ पर्व पर होगा 7 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री आतिशी ने की घोषणा
दिल्ली में छठ पर्व के अवसर पर 7 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश (तस्वीर: एक्स/@TourismBiharGov)

दिल्ली में छठ पर्व पर होगा 7 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री आतिशी ने की घोषणा

लेखन गजेंद्र
Nov 01, 2024
05:24 pm

क्या है खबर?

दिल्ली में छठ पर्व के मौके पर 7 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। यह जानकारी मुख्यमंत्री आतिशी ने सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने आदेश की प्रति साझा करते हुए एक्स पर लिखा, 'मुझे आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि दिल्ली सरकार ने फैसला किया है कि छठ के त्योहार के लिए 7 नवंबर को छुट्टी रहेगी, ताकि पूर्वांचल के सभी भाई-बहन त्योहार को धूमधाम से मना सकें।'

ट्विटर पोस्ट

अवकाश की जानकारी

अवकाश

दिल्ली में छठ पर्व के अवकाश को लेकर क्या है राजनीति?

दिल्ली में छठ पर्व पर सार्वजनिक अवकाश की मांग काफी समय से हो रही है। यहां के पूर्वांचल वोटरों की संख्या बढ़ने से यह एक प्रमुख मुद्दा हो गया है। पिछले दिनों दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मुख्यमंत्री आतिशी को पत्र लिखकर 7 नवंबर को छठ का अवकाश घोषित करने का अनुरोध किया था। बता दें कि दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में करीब 27 सीटों पर पूर्वांचल के वोटर सीधे तौर पर हार-जीत तय करते हैं।