Page Loader
दिल्ली सरकार बनाएगी 3 डबल डेकर फ्लाईओवर, क्या हैं ये और किन जगहों पर बनाए जाएंगे?
दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार ने 3 अनोखे डबल डेकर फ्लाईओवर बनाने की घोषणा की है (प्रतीकात्मक तस्वीर: pixabay)

दिल्ली सरकार बनाएगी 3 डबल डेकर फ्लाईओवर, क्या हैं ये और किन जगहों पर बनाए जाएंगे?

लेखन गजेंद्र
Mar 22, 2023
02:55 pm

क्या है खबर?

दिल्ली की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार में वित्त मंत्री कैलाश गहलोत ने विधानसभा में बजट पेश करते हुए विभिन्न घोषणाएं कीं। इस दौरान उन्होंने 3 अनोखे डबल डेकर फ्लाईओवर बनाने का ऐलान भी किया। गहलौत ने बुधवार को 78,000 करोड़ रुपये का अनुमानित बजट पेश किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि सरकार ने डबल डेकर फ्लाईओवर बनाने के लिए 320 करोड़ रुपये निर्धारित किए हैं। इसके अलावा उन्होंने 26 फ्लाईओवर, अंडरपास और पुल परियोजनाओं के निर्माण की घोषणा की।

बजट

क्या है डबल डेकर फ्लाईओवर और कहां बनेंगे?

डबल डेकर फ्लाईओवर में वाहन निचले डेक पर चलेंगे, जबकि मेट्रो रेल ऊपरी डेक पर चलेगी। इन फ्लाईओवर को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि सरकार के अनुमान के मुताबिक इससे करदाताओं के करीब 121 करोड़ रुपये की बचत होगी। विधानसभा में बताया गया कि तीन डबल डेकर फ्लाईओवर में एक भजनपुरा से यमुना विहार, दूसरा आजादपुर से रानी झांसी चौराहा और तीसरा साकेत से प्रहलादपुर तक बनेगा। इससे राहगीरों को जाम से राहत मिलेगी।