Page Loader
दिल्ली: AAP ने किया था लाखों नौकरियों का वादा, सरकार को ही नहीं पता कितनों को मिली
दिल्ली सरकार ने 20 नौकरियों का किया था वादा कितनों को मिला रोजगार (तस्वीर: ट्विटर/@msisodia)

दिल्ली: AAP ने किया था लाखों नौकरियों का वादा, सरकार को ही नहीं पता कितनों को मिली

लेखन गजेंद्र
Mar 22, 2023
06:33 pm

क्या है खबर?

दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार ने अपने पिछले बजट के वादे के अनुसार 20 लाख में से कितनी नौकरियां दी, इसका पता लगाने के लिए विकास कुमार झा ने दिल्ली सरकार से सूचना के अधिकार (RTI) के तहत सवाल किया। खुद को सामाजिक-राजनीतिक शोधकर्ता बताने वाले झा का दावा है कि दिल्ली सरकार ने सिर्फ यह बताया कि रोजगार के लिए लगभग 7 लाख लोगों ने आवेदन किया। उन्होंने यह जानकारी ट्विटर पर शेयर की है।

आंकड़ें

नौकरी पाने वालों की नहीं है जानकारी

झा ने RTI के सवाल और सरकार के जवाब को साझा किया है। उन्होंने 23 अगस्त, 2022 को पहली RTI लगाई, जिसका जवाब 20 सितंबर को मिला। इसमें प्रश्न का कोई जवाब नहीं था। इसके बाद 30 जनवरी, 2023 को लगाई RTI का जवाब 10 फरवरी, 2023 को आया। इसमें सरकार ने बताया कि 2022-23 में ऑनलाइन रोजगार पोर्टल के जरिए कुल 6,67,939 प्रार्थियों के नाम नियोक्ताओं को भेजे गए। इनमें कितनों को नियुक्ति मिली, इसकी जानकारी ही नहीं है।

ट्विटर पोस्ट

विकास झा का RTI संबंधी ट्वीट