NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / दिल्लीः ब्रेकअप होने के डर से लड़की ने फेंका बॉयफ्रेंड पर तेजाब, गिरफ्तार
    अगली खबर
    दिल्लीः ब्रेकअप होने के डर से लड़की ने फेंका बॉयफ्रेंड पर तेजाब, गिरफ्तार

    दिल्लीः ब्रेकअप होने के डर से लड़की ने फेंका बॉयफ्रेंड पर तेजाब, गिरफ्तार

    लेखन प्रमोद कुमार
    Jun 17, 2019
    03:16 pm

    क्या है खबर?

    बीते सप्ताह दिल्ली के विकासपुरी में एक 19 वर्षीय लड़की और उसके 24 वर्षीय बॉयफ्रेंड पर तेजाब फेंकने की घटना हुई थी।

    इस मामले में पुलिस ने रविवार को लड़की को गिरफ्तार किया है।

    पुलिस ने कहा कि लड़की ने ही अपने बॉयफ्रेंड के चेहरे पर तेजाब फेंका था। उसे डर था कि उसका बॉयफ्रेंड उसके साथ ब्रेकअप करने वाला है। फिलहाल, इस मामले की जांच जारी है।

    आइये, जानते हैं कि यह पूरा मामला क्या है।

    मामला

    लड़की के किसी दोस्त पर था शक

    हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि पहले ऐसा लग रहा था कि लड़के पर लड़की के किसी दोस्त ने तेजाब फेंका है।

    इस घटना में लड़की भी तेजाब गिरने से झुलस गई थी, इसलिए उसके बॉयफ्रेंड को शक नहीं हुआ कि इस घटना को लड़की ने अंजाम दिया है।

    जांच कर रहे एक अधिकारी ने बताया कि लड़के ने सोचा कि लड़की की किसी दोस्त ने उन पर तेजाब फेंका है।

    पूछताछ

    पूछताछ में हुआ कहानी का खुलासा

    इस घटना में युवक के 15 फीसदी चेहरा, गर्दन और छाती जल गई है। उपचार के बाद युवक ने अपने बयान दर्ज कराए।

    अधिकारी ने बताया कि इस घटना में कुछ तेजाब लड़की पर भी गिर गया था। जांच के दौरान पुलिस ने जब लड़की का बयान लिया तो उन्हें कुछ शक हुआ।

    इसके बाद पुलिस ने लड़के से घटना के दिन हुई सारी चीजों के बारे में विस्तार से बताने को कहा तो पुलिस को कहानी समझ आई।

    घटना

    तेजाब फेकने के लिए लड़की ने हटवाया हेलमेट

    पुलिस अधिकारी ने कहा कि लड़की पर शक होना तब शुरू हुआ जब लड़के ने बताया कि वह बार-बार उसे हेलमेट हटाने को कह रही थी।

    जैसे ही लड़के ने हेलमेट हटाया, उसके चेहरे पर तेजाब डाल दिया गया। पहले लड़की ने इस घटना को अंजाम देने से मना किया।

    उसके बाद पुलिस ने उस दुकान का पता लगाया, जहां से उसने तेजाब खरीदा था। पुलिस ने जब सबूत दिए तो लड़की ने गुनाह कबूल कर लिया।

    घटना की वजह

    लड़की को था रिलेशनशिप टूटने का डर

    पूछताछ के दौरान लड़की ने पुलिस को बताया कि वह पिछले तीन साल से पीड़ित लड़के के साथ रिलेशनशिप में है।

    पिछले कुछ महीनों से लड़का रिलेशनशिप तोड़ने की बात कह रहा था जबकि वह उससे शादी करना चाहती थी।

    उसे लगा कि लड़का किसी और लड़की के करीब जा रहा है। इससे बचने के लिए लड़की ने लड़के के चेहरे पर तेजाब डाल दिया। इस दौरान थोड़ा तेजाब लड़की पर भी गिर गया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली पुलिस
    दिल्ली
    क्राइम समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: GT बनाम LSG मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने GT को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने रोचक मुकाबले में GT को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    हर महीने बचत के लिए इन नियमों का रखें ध्यान, फायदे में रहेंगे पर्सनल फाइनेंस

    दिल्ली पुलिस

    दिल्ली में दाखिल हुए दो कुख्यात आतंकी, तस्वीर जारी कर पुलिस ने जारी किया अलर्ट दिल्ली
    दिल्ली: फैशन डिजाइनर समेत दो लोगों की हत्या, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी दिल्ली
    दिल्ली-NCR में महफूज नहीं महिलाएं, हर रोज 5 बलात्कार तो 8 का शोषण रेप
    JNU देशद्रोह मामला: कन्हैया, खालिद समेत 10 पर आज चार्जशीट दाखिल करेगी पुलिस, जानें पूरा मामला कश्मीर

    दिल्ली

    DU इन छात्रों को प्रदान करेगी पूरी स्कॉलरशिप, जानें शिक्षा
    कौन हैं देश के नए विदेश मंत्री जयशंकर और क्यों प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें चुना, जानें चीन समाचार
    PCM के छात्रों के लिए DU प्रदान करता है ये लोकप्रिय पाठ्यक्रम, जानें शिक्षा
    देश के अधिकतर हिस्सों में भयंकर गर्मी का प्रकोप, 30 की मौत, रेड अलर्ट जारी तेलंगाना

    क्राइम समाचार

    अमेरिका: सगाई टूटने से नाराज़ युवक ने अस्पताल में की गोलीबारी, चार लोगों की मौत अमेरिका
    मुंबई में शर्मनाक घटना, नशे में चूर चार लोगों ने कुत्ते के साथ किया गैंगरेप मुंबई
    अंडमान: अनजान समुदाय से मिलने की जिद में मारा गया अमेरिकी पर्यटक, सात लोग गिरफ्तार भारत की खबरें
    बेरोजगारी से तंग आकर चलती ट्रेन के आगे कूदे चार युवक, तीन की मौत राजस्थान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025