Loading...
दिल्ली की यमुना में मरी मछलियां और जहरीले झाग के बीच छठ, AAP और भाजपा भिड़े
दिल्ली की यमुना में जहरीले झाग के बीच मनाया गया छठ

दिल्ली की यमुना में मरी मछलियां और जहरीले झाग के बीच छठ, AAP और भाजपा भिड़े

लेखन गजेंद्र
Nov 16, 2026
01:21 pm

क्या है खबर?

दिल्ली में भाजपा सरकार ने चुनाव जीतने पर वादा किया था कि यमुना नदी पहले से साफ होगी और पूर्वांचल के लोग छठ पर्व स्वच्छ यमुना में मना सकेंगे, लेकिन हकीकत कुछ और है। छठ के मौके पर आई तस्वीरों में लोग पहले की तरह यमुना में जहरीले झाग के बीच सूर्य को अर्घ्य देते दिखे। कुछ जगह मरी हुई मछलियों के पाए जाने की खबर है। यमुना की हालत पर भाजपा और आम आदमी पार्टी (AAP) भिड़ गए हैं।

छठ

AAP ने क्या दावा किया?

AAP के दिल्ली प्रभारी और पूर्व जल मंत्री सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर यमुना पर तैरते मोटे झाग का एक वीडियो शेयर किया और सवाल उठाया।

उन्होंने लिखा, 'हजारों मछलियां मर गई हैं, यमुना में भारी मात्रा में झाग आ गया है, झूठे प्रोपेगैंडा पर करोड़ों रुपये बर्बाद हो गए हैं, और 'नकली यमुना' फिर से सामने आ गई है।'

उन्होंने लिखा कि मरी हुई मछलियों की शिकायत करने वाले पर मामला दर्ज करने का आदेश दिया गया है।

साजिश

भाजपा ने इसे साजिश बताया

दिल्ली भाजपा ने पलटवार करते हुए AAP पर आरोप लगाया कि वह जानबूझकर यमुना में मरी हुई मछलियां डाल रही है और वीडियो बनाकर सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रही है।

भाजपा ने विपक्षी पार्टी पर पूर्वांचल समुदाय के बड़े त्योहार छठ पूजा को अपने राजनीतिक अभियान में घसीटने का भी आरोप लगाया।

भाजपा ने कहा कि मामले में FIR दर्ज कर ली गई है और चेतावनी दी कि इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

सौरभ भारद्वाज ने साझा किया वीडियो

ADVERTISEMENT