दिल्ली के चावड़ी बाजार में मेट्रो स्टेशन के पास 3 मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही, 2 मौत
क्या है खबर?
दिल्ली के मशहूर चावड़ी बाजार में गुरुवार सुबह एक 3 मंजिला इमारत ढह गई। इस इमारत में निर्माण कार्य चल रहा है। हादसे में 2 लोगों की मौत हुई है। मलबे में कई लोगों के फंसे होने की संभावना है। हादसा सुबह 9:50 बजे चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के पास हुआ है। घटना के बाद अग्निशमन विभाग ने 6 गाड़ियों को भेजा है, जिसमें बचाव दल शामिल है। अभी तक 4 लोगों को सुरक्षित बचाने की खबर सामने आई है।
हादसा
पतली गली में है इमारत
चावड़ी बाजार में जहां हादसा हुआ है, वहां इमारत बहुत ही पतली गली में है, जिससे बचाव और राहत कामों में मुश्किलें आ रही हैं।
बता दें कि 31 अक्टूबर को चांदनी चौक में 160 साल से ज़्यादा पुराने दिल्ली नगर निगम (MCD) टाउन हॉल के एक हिस्सा गिर गया था।
बताया जा रहा है कि 2 दिन लगातार हुई बारिश के कारण इमारत के कई हिस्सों को काफी नुकसान पहुंचा था।
जांच
इस साल 21 लोगों की हुई मौत
दिल्ली में इस साल बारिश शुरू होने के साथ ही इमारतें गिरने का सिलसिला शुरू हो गया था। इस साल करीब 7 बड़े हादसे हुए, जिसमें 21 मौत हुई है।
दिल्ली अग्निशमन सेवा ने बताया कि 1 जनवरी से 6 सितंबर 2026 तक इमारतों से जुड़ी 330 से अधिक कॉल मिलीं है।
सबसे बड़ा हादसा 30 मई को साकेत के सैदुलाजाब में हुआ, जहां 6 मौत हुई थी। इसके अलावा, 6 सितंबर को सत्य निकेतन में 7 मौत हुई थी।
ट्विटर पोस्ट
दिल्ली में हादसा
#WATCH दिल्ली के चावड़ी बाजार में एक 3 मंजिला निर्माणाधीन इमारत का एक हिस्सा ढह गया। वीडियो घटनास्थल की है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 5, 2026
दिल्ली पुलिस के अनुसार, इस घटना में 2 लोगों की मौत हो गई है और एक व्यक्ति घायल हुआ है। pic.twitter.com/zKCuyyO5Yk