NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / दिल्ली: भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की यमुना में डुबकी लगाने के बाद बिगड़ी तबीयत 
    अगली खबर
    दिल्ली: भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की यमुना में डुबकी लगाने के बाद बिगड़ी तबीयत 
    दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की तबीयत बिगड़ी (तस्वीर: एक्स/@PTI_News)

    दिल्ली: भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की यमुना में डुबकी लगाने के बाद बिगड़ी तबीयत 

    लेखन भारत शर्मा
    Oct 26, 2024
    01:59 pm

    क्या है खबर?

    दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की यमुना नदी में डुबकी लगाने के 2 दिन बाद यानी शनिवार को तबीयत बिगड़ गई।

    इसके बाद उन्हें RML अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। सचदेवा को त्वचा पर चकत्ते, खुजली और सांस लेने में कठिनाई हो रही है।

    बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी में यमुना नदी में प्रदूषण का स्तर खतरनाक रूप से उच्च स्तर पर पहुंच गया है और उसके पानी पर मोटी और जहरीली सफेद झाग तैरती नजर आ रही है।

    पोस्ट

    दिल्ली भाजपा ने दी सचदेवा की तबीयत बिगड़ने की जानकारी

    दिल्ली भाजपा ने सोशल मीडिया के जरिए सचदेवा की तबीयत बिगड़ने की जानकारी दी है।

    उसने एक्स पर लिखा, 'वीरेंद्र सचदेवा को तेज खुजली और सांस लेने में दिक्कत हो रही है। उन्हें पहले ऐसी कोई बीमारी नहीं थी।'

    इससे पहले गुरुवार को भी भाजपा ने बताया था कि सचदेवा को त्वचा में लाल रैशिस, खुजली एवं सांस लेने में हल्की तकलीफ हो रही है। उन्हें दिल्ली के RML अस्पताल ले जाया गया। वहीं, आज वो फिर अस्पताल पहुंचे हैं।

    डुबकी

    सचदेवा ने गुरुवार को लगाई थी यमुना में डुबकी

    सचदेवा ने 24 अक्टूबर को यमुना नदी में बढ़ते प्रदूषण को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर यमुना में डुबकी लगाई थी।

    उस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री आतिशी और AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल को गुरुवार सुबह 10 बजे ITO स्थित छठ घाट पर आकर यमुना में डुबकी लगाने की चुनौती भी दी थी।

    उन्होंने AAP सरकार पर लोगों से 2025 की छठ से पहले यमुना की सफाई का झूठा वादा करने का भी आरोप लगाया था।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखें सचदेवा के डुबकी लगाने की फोटो

    मां यमुना जीवनदायिनी हैं । भारत की सबसे पवित्र नदियों में से एक हैं। परन्तु आज दिल्ली का कोई भी व्यक्ति यमुना के घाट पर पूजा नहीं कर सकता । छठ पर्व आ रहा है । हमारी माँ-बहनें पूजा कहां करेंगी ?

    आज मैंने माँ यमुना जी के घाट पर डुबकी लगा कर एक दिल्ली वासी के तौर पर माँ यमुना से… pic.twitter.com/GasvllO0Vh

    — Virendraa Sachdeva (@Virend_Sachdeva) October 24, 2024
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    भाजपा समाचार
    यमुना नदी

    ताज़ा खबरें

    चीन के AG600 एम्फीबियस विमान की क्या है खासियत, जिसे निर्माण को मिली मंजूरी? चीन समाचार
    WTC 2023-25, फाइनल: उस्मान ख्वाजा ने पूरे किए 15,000 प्रथम श्रेणी रन, जानिए आंकड़े  उस्मान ख्वाजा
    अहमदाबाद विमान हादसा: सलमान खान रद्द किया अपना कार्यक्रम, कहा- यह जश्न मनाने का समय नहीं सलमान खान
    WTC 2023-25, फाइनल: पैट कमिंस की घातक गेंदबाजी, टेस्ट क्रिकेट में पूरे किए 300 विकेट पैट कमिंस

    दिल्ली

    मानसून की विदाई के बाद फिर होने लगा गर्मी का अहसास, जानिए कब तक मिलेगी राहत  मानसून
    दिल्ली: बस मार्शल बहाली के मुद्दे पर हंगामा, मंत्री सौरभ भारद्वाज हिरासत में लिए गए आम आदमी पार्टी समाचार
    मानसून: इन राज्यों में आज हो सकती है भारी बारिश, जारी हुआ अलर्ट  मानसून
    दिल्ली: नवरात्रि के अवसर इन 5 'मनोकामना सिद्ध पीठ' दुर्गा मंदिरों के करें दर्शन नवरात्रि

    भाजपा समाचार

    हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: 90 सीटों पर हुआ मतदान, 64.01 प्रतिशत लोगों ने डाला वोट हरियाणा
    हरियाणा विधानसभा चुनाव: एग्जिट पोल में भाजपा की हार के अनुमान, क्या हैं संभावित कारण? हरियाणा
    गोवा: RSS के पूर्व प्रमुख की ईसाई संत पर टिप्पणी से विवाद, सड़कों पर उतरे लोग  गोवा
    #NewsBytesExplainer: एग्जिट पोल में जम्मू-कश्मीर में भाजपा की हार का अंदेशा, क्या रहे कारण?  जम्मू-कश्मीर

    यमुना नदी

    हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बारिश से 30 लोगों की मौत, दिल्ली में बाढ़ का अलर्ट भारत की खबरें
    यमुना में कहां से आता है सफेद झाग और बचाव के लिए क्या कर रही सरकार? दिल्ली
    अक्षय तृतीया पर खुले चार धाम यात्रा के कपाट, जानिए रजिस्ट्रेशन समेत पूरी जानकारी उत्तराखंड
    दिल्ली: मां के अफेयर का पता चलने पर बच्ची की रेप के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार दिल्ली पुलिस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025