Page Loader
दिल्ली: आश्रम-DND एक्सटेंशन फ्लाईओवर के काम में देरी, कुछ दिन और जाम में फसेंगे वाहन
दिल्ली में आश्रम फ्लाईओवर फरवरी के अंत तक बंद रहने से वाहन चालकों को होगी परेशानी (तस्वीर: ट्विटर/@theokhlatimes)

दिल्ली: आश्रम-DND एक्सटेंशन फ्लाईओवर के काम में देरी, कुछ दिन और जाम में फसेंगे वाहन

लेखन गजेंद्र
Feb 09, 2023
12:38 pm

क्या है खबर?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सबसे व्यस्त आश्रम फ्लाईओवर को निर्माण कार्य के कारण अभी कुछ दिन और बंद रखा जाएगा। इससे वाहनों की दिक्कत बढ़ेगी। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कार्य की समीक्षा के बाद कहा, "आश्रम से DND एक्सटेंशन फ्लाईओवर के निर्माण कार्य के कारण आश्रम फ्लाईओवर को 1 जनवरी से 45 दिन के लिए बंद किया गया था। कार्य 15 फरवरी तक पूरा होना था, लेकिन अब इसे फरवरी के अंत तक बंद करने का निर्णय लिया गया है।"

परेशानी

घंटों जाम में फंस रहे लोग

आश्रम फ्लाईओवर से रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। यह सबसे व्यस्त फ्लाईओवर माना जाता है। निर्माण कार्य की वजह से यह बंद पड़ा है, जिससे रोजाना रिंग रोड समेत कई अन्य जगहों पर ट्रैफिक जाम लग जाता है। शाम को यहां वाहनों की लंबी कतार देखने को मिलती है। बता दें कि आश्रम से नोएडा तक आवागमन को सुगम और जाम से मुक्त बनाने के लिए आश्रम-DND फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है। यह फ्लाईओवर छह लेन का होगा।