Page Loader
दिल्ली के सभी स्कूल कल से सामान्य समय पर खुलेंगे, ठंड में कमी के बाद आदेश
दिल्ली के सभी स्कूल 6 जनवरी से अपने सामान्य समय के अनुसार खुलेंगे (तस्वीर: अनस्प्लैश)

दिल्ली के सभी स्कूल कल से सामान्य समय पर खुलेंगे, ठंड में कमी के बाद आदेश

लेखन गजेंद्र
Feb 05, 2024
06:21 pm

क्या है खबर?

दिल्ली में कड़ाके की ठंड के बाद अब मौसम में सुधार दिख रहा है। तापमान में बढ़ोतरी को देखते हुए दिल्ली सरकार ने स्कूलों सामान्य समय पर खोलने का निर्णय लिया है। दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय की ओर से सोमवार 5 फरवरी को जारी आदेश के मुताबिक, दिल्ली के सभी सरकारी स्कूल, निजी स्कूल और सहायता प्राप्त स्कूल मंगलवार 6 फरवरी से अपना सामान्य समय शुरू कर सकते हैं।

आदेश

अभिभावकों और छात्रों को जानकारी देने को कहा गया

शिक्षा निदेशालय ने सभी स्कूलों से अभिभावकों और छात्रों को मोबाइल फोन के जरिए संदेश भेजने और समय की जानकारी देने के लिए कहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले एक सप्ताह दिल्ली के मौसम में कोई ज्यादा बदलाव नहीं होगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

ट्विटर पोस्ट

सरकार ने जारी किया आदेश