LOADING...
इंडिगो विमान के इंजन में आई खराबी, दिल्ली हवाई अड्डे पर हुई आपातकाल लैंडिंग
इंडिगो के विमान का इंजन खराब होने की आशंका, दिल्ली हवाई अड्डे पर आपातकाल घोषित

इंडिगो विमान के इंजन में आई खराबी, दिल्ली हवाई अड्डे पर हुई आपातकाल लैंडिंग

लेखन गजेंद्र
Mar 28, 2026
12:17 pm

क्या है खबर?

विशाखापट्टन से दिल्ली आ रही इंडिगो के एक विमान का इंजन खराब होने के बाद उसकी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। विमान के पायलट की सूचना के बाद हवाई अड्डे पर पूर्ण आपातकाल घोषित किया गया और आपातकाल उपाय लागू किया गया था। आपातकाल को देखते हुए मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के तहत, पूरे हवाई अड्डे पर पुलिस और अग्निशमन दल के वाहन तैनात किए गए थे।

उड़ान

उड़ानों को रोका गया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंडिगो का विमान हवाई पट्टी 28 पर उतरा है। इसे देखते हुए पुलिस और सुरक्षा बल के लोग भी तैनात किए गए थे। विमान को प्राथमिकता देने के लिए हवाई अड्डे पर अभी अन्य उड़ानों को रोक दिया गया था या फिर उनके मार्ग में बदलाव किया गया है। बता दें कि यह आपातकाल इंडिगो चालक दल के सदस्यों की ओर से वायु यातायात नियंत्रक (ATC) को सूचित करने के बाद लागू किया गया है।

जांच

विमान में सवार थे 161 यात्री

दिल्ली अग्निशमन विभाग के मुताबिक, सुबह 10:53 बजे हवाई अड्डे पर विमान की आपातकालीन लैंडिंग की सूचना मिली थी, जिसके बाद दमकल की कई गाड़ियां तुरंत हवाई अड्डे की ओर रवाना कर दी गई थी। दमकल विभाग ने बताया कि विमान सुरक्षित रूप से उतर चुका है और सभी सुरक्षित हैं। विमान में खराबी की जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि विमान में 161 यात्री समेत चालक दल के सदस्य सवार थे।

Advertisement