दशहरे के बाद दिल्ली में वायु गुणवत्ता 'खराब' स्तर पर पहुंची, जानिए कहां पहुंचा AQI
क्या है खबर?
दशहरे के बाद से दिल्ली की हवा बिगड़ती जा रही है। गुरुवार को कई प्रमुख इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 200 के पार दर्ज किया गया, जो 'खराब' श्रेणी में आता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, गुरुवार सुबह ITO पर AQI 280, AIIMS के पास 276, अक्षरधाम मंदिर और आनंद विहार के आसपास 237, जबकि इंडिया गेट के पास AQI 238 रिकॉर्ड किया गया। इसे देखते हुए प्रदूषण रोकने के उपाय लागू कर दिए गए हैं।
प्रदूषण
दिल्ली और आसपास GRAP-1 लागू
वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली और आसपास ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) का पहला स्टेज लागू कर दिया है।
इसके लागू होने से से धूल प्रदूषण, खुले में कचरा जलाना रोका जाएगा, सड़क की सफाई तेज होगी। वाहनों और निर्माण स्थलों पर नजर रखी जाएगी।
GRAP-1 पाबंदियां AQI 201-300 के बीच होने, GRAP-2 AQI 301-400 के बीच होने, GRAP-3 401-450 के बीच होने और GRAP-4 AQI 450 पार करने पर लागू होती है।
कार्रवाई
दिल्ली सरकार ने विंटर एक्शन प्लान लागू किया
मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को बताया था कि 1 नवंबर से 31 जनवरी तक, दिल्ली में BS-6 मानकों को पूरा न करने वाले वाहनों को प्रवेश नहीं मिलेगा।
साथ ही, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (PUCC) न होने पर किसी वाहन को पेट्रोल-डीजल नहीं दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली में 'विंटर एक्शन प्लान' 1 नवंबर से 28 फरवरी तक लागू रहेगा, जिसके तहत निर्माण और तोड़फोड़ के कार्यों पर रोक लगेगी और उनकी AI-आधारित साइट मॉनिटरिंग की जाएगी।
ट्विटर पोस्ट
दिल्ली के इंडिया गेट पर सुबह का दृश्य
#WATCH | Delhi: The Air Quality Index (AQI) in the area around India Gate is 238, categorised as 'Poor', as per the CPCB (Central Pollution Control Board).
— ANI (@ANI) October 22, 2026
Visuals from the area this morning pic.twitter.com/ThuNYfIzC0