Loading...
दाऊद इब्राहिम का साथी उत्तर प्रदेश में मुठभेड़ में मारा गया
दाऊद इब्राहिम का साथी उत्तर प्रदेश में मुठभेड़ में मारा गया

दाऊद इब्राहिम का साथी उत्तर प्रदेश में मुठभेड़ में मारा गया

लेखन गजेंद्र
Nov 20, 2026
09:46 am

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश की विशेष कार्य बल (STF) ने शुक्रवार को दिल्ली अपराध शाखा के साथ मिलकर एक संयुक्त ऑपरेशन चलाया और 50,000 रुपये के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। आरोपी गाजियाबाद का रहने वाला नसीम दुर्रानी था, जो अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का साथी और उसकी D-कंपनी से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने उसे बुलंदशहर के सिकंदराबाद थाने क्षेत्र में मारा है। उसे घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया था। हालांकि, वह बचा नहीं।

मुठभेड़

आरोपी पर था 50,000 रुपये का इनाम

नोएडा STF के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजकुमार मिश्रा ने बताया कि टास्क फोर्स को एक मुखबिर से दुर्रानी के इलाके में छिपे होने और भागने की योजना बनाने की जानकारी मिली थी।

इसके बाद टीम ने उसे इलाके में पहुंचकर घेर लिया, तभी उसने पुलिसवालों पर गोलियां चला दी और जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया।

दुर्रानी पर 50,000 रुपये का इनाम था। वह दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके में अपना दबदबा बनाना चाहता था।

मामला

दिल्ली में मंत्री के कार्यालय के सामने की थी एक व्यक्ति की हत्या

पुलिस ने बताया कि दुर्रानी ने 16 नवंबर को दिल्ली के कानून मंत्री कपिल मिश्रा के कार्यालय के पास उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास में 26 वर्षीय समीर पर करीब 20 राउंड गोलियां चलाई थीं। उसने अस्पताल में दम तोड़ा।

शक है कि यह हत्या नसीम दुर्रानी और हारून सैफी गैंग के बीच चल रही दुश्मनी से जुड़ी है। समीर भी आपराधिक गतिविधि में शामिल था।

उसने 26 मई को हारून सैफी के मामा मेवाती की हत्या की थी।

ADVERTISEMENT

जुड़ाव

दुर्रानी का दाऊद से जुड़ाव

दुर्रानी को इलाके में 'रिजवान' के नाम से भी जानते हैं। वह दाऊद के करीबी सहयोगी गैंगस्टर छोटा शकील के संपर्क में था।

शकील ने उसे 2016-17 में गैंगस्टर छोटा राजन को खत्म करने का कॉन्ट्रैक्ट दिया था, जो उस समय तिहाड़ जेल में बंद था।

दुर्रानी को पाकिस्तानी-कनाडाई पत्रकार तारेक फतह को धमकी देने के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

उसका गैंग राजा मेवाती के ग्रुप से लड़ रहा था, जो ईस्ट और नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में सक्रिय था।

ADVERTISEMENT