चक्रवात 'अर्नब' भयंकर तूफान में बदला; ओडिशा-आंध्र प्रदेश में रेड अलर्ट, दिल्ली-NCR में बारिश की संभावना
क्या है खबर?
बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवात 'अर्नब' मंगलवार सुबह एक भयंकर तूफान में बदल गया। इसको लेकर आंध्र प्रदेश और ओडिशा में रेड अलर्ट जारी किया गया है। चक्रवात पिछले 6 घंटों में 22 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से पश्चिम की ओर बढ़ा है। यह 27 अक्टूबर को शाम तक पश्चिम-उत्तर-पश्चिम बढ़ सकता है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) का अनुमान है कि आंध्र और ओडिशा में हवाएं 115-125 और 140 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकती हैं।
तैयारी
आंध्र प्रदेश में तूफान के असर से बचने की तैयारी
आंध्र प्रदेश में तूफान को देखते हुए प्रभावित इलाकों में स्कूल बंद रहेंगे और बचाव टीम भेजी गई है।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को समय पर चेतावनी जारी करने और नुकसान कम करने के लिए कदम उठाने का निर्देश दिया है।
मंगलवार दोपहर से तटीय सड़कों पर ट्रैफिक रोक दिया जाएगा। करीब 4,711 गर्भवती महिलाओं को भी हेल्थ सेंटर और हॉस्पिटल में शिफ्ट करने की तैयारी कर रहे हैं।
ओडिशा
ओडिशा में 8 मंत्रियों की तैनाती
ओडिशा चक्रवात के जोन से बाहर है, लेकिन भारी बारिश और 80 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाओं का सामना करने के लिए तैयार है।
यहां के 6 दक्षिणी ज़िलों (गंजम, गजपति, रायगढ़, मलकानगिरी, कोरापुट और नबरंगपुर) में स्कूल, कॉलेज और आंगनवाड़ी सेंटर 29 तक बंद रहेंगे।
मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने तैयारियों की देखरेख के लिए 8 मंत्रियों को तैनात किया है। पर्यटकों के लिए भी चेतावनी जारी की गई है।
असर
चक्रवास का कई इलाकों में दिखेगा असर
चक्रवात के कारण 28 से 30 अक्टूबर के बीच पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की भी उम्मीद है।
दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, झारग्राम, बांकुरा और पुरुलिया में भारी बारिश होने की संभावना है।
उ-हिमालयी इलाके में दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी में 29 और 30 अक्टूबर को भारी बारिश हो सकती है, और दार्जिलिंग के लिए लैंडस्लाइड की चेतावनी जारी की गई है।
अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में स्कूल बंद किए गए हैं।
बारिश
दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश और बिहार में बारिश के आसार
चक्रवात की वजह से पूरे भारत में हवा के पैटर्न पर असर डाल रहा है और दिल्ली-NCR समेत उत्तरी मैदानी इलाकों में हवा की गुणवत्ता सुधरेगी और बारिश हो सकती है।
गुरुवार तक दिल्ली और आस-पास के उत्तरी राज्यों में बारिश की भी संभावना है। चक्रवात के उत्तर भारत के आसपास के इलाके को पार करने की उम्मीद है, जिससे कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना बढ़ेगी।
पूर्वी उत्तर प्रदेश में गुरुवार को भारी बारिश होने की संभावना है।
सेवा
भारतीय रेलवे ने 53 ट्रेनें रद्द की
दक्षिण तट रेलवे ज़ोन ने सावधानी के तौर पर वॉर रूम बनाया है और 53 ट्रेनें कैंसिल कर दी हैं।
रेलवे जोन ने कमज़ोर पुलों, पटरियों, यार्ड और सिग्नलिंग सिस्टम की चौबीसों घंटे मॉनिटरिंग बढ़ा दी है, सेंसिटिव जगहों पर पेट्रोल स्टाफ तैनात किया है और पक्का किया है कि इमरजेंसी ट्रैक मेंटेनेंस का सामान मौजूद रहे।
बड़े स्टेशनों पर हेल्प डेस्क बनाए जा रहे हैं, जबकि कैंसल टिकटों के रिफंड के लिए एक्स्ट्रा काउंटर बनाए जाएंगे।
ट्विटर पोस्ट
आंध्र प्रदेश में दिखा चक्रवात का असर
विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश: विशाखापत्तनम में चक्रवात 'अर्नब' का असर धीरे-धीरे दिखने लगा है, तटीय इलाकों में समुद्र की स्थिति उग्र हो गई है। pic.twitter.com/xq1mB8uOZT
— IANS Hindi (@IANSKhabar) October 27, 2026