Loading...
पैलेट-गन विवाद के बीच CRPF के महानिदेशक का संदेश, कहा- जवान कार्रवाई करें मैं जिम्मेदारी लूंगा
पैलेट-गन विवाद के बीच CRPF के महानिदेशक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह का संदेश

पैलेट-गन विवाद के बीच CRPF के महानिदेशक का संदेश, कहा- जवान कार्रवाई करें मैं जिम्मेदारी लूंगा

लेखन गजेंद्र
Jul 30, 2026
12:10 pm

क्या है खबर?

दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पैलेट गन चलाए जाने के विवाद के बीच केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के महानिदेशक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने CRPF के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए अपने जवानों को निडर होकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया और उन्हें आश्वासन दिया कि वे उनके कार्यों की जिम्मेदारी लेंगे। यह बयान तब सामने आया, जब नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पैलेट-गन के लिए अमित शाह को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

बयान

महानिदेशक ने क्या कहा?

सिंह ने कहा, "CRPF के महानिदेशक के रूप में, मैं आप सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि चाहे वह ऑपरेशनल बटालियन हो या कानून-व्यवस्था इकाई, आप अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए जो भी निर्णय लें और जो भी कार्रवाई करें, उन सभी निर्णयों और कार्यों की जिम्मेदारी मैं लेता हूं। निडर होकर अपने कर्तव्यों का निर्वाह करते रहें। जहां भी जिम्मेदारी या जवाबदेही लेने की आवश्यकता होगी, मैं महानिदेशक के रूप में उसे लूंगा।"

जांच

जांच के घेरे में RAF

दिल्ली में 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान छात्रों पर पैलेट गन चलाई गई है, जिसमें 5 लोग घायल हुए हैं। उनकी मेडिकल रिपोर्ट और CRPF की आंतरिक रिपोर्ट में यह सामने आया है।

पैलेट गन चलाने का आरोप रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) पर है, जो CRPF की विशेष इकाई है। मामले की आंतरिक स्तर पर जांच चल रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स में RAF के 20 कर्मियों को पैलेट गन बांटने की बात सामने आई है।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

CRPF के महानिदेशक का भाषण

ADVERTISEMENT

बयान

राहुल गांधी अमित शाह को बता रहे जिम्मेदार

छात्रों पर पैलेट गन चलाने के लिए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह को जिम्मेदार बताया है।

उन्होंने बुधवार को लोकसभा में जब शाह पर आरोप लगाया, तो हंगामा होने लगा, जिसके बाद वह अपना भाषण पूरा नहीं कर पाए।

इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि या तो शाह ने पुलिस को पैलेट गन चलाने की अनुमति दी, या फिर उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी और दोनों ही सूरत में शाह को इस्तीफा देना चाहिए।

ADVERTISEMENT