NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: भारत में एक लाख से ज्यादा मौतें, कुल मामले 65 लाख के पास पहुंचे
    अगली खबर
    कोरोना वायरस: भारत में एक लाख से ज्यादा मौतें, कुल मामले 65 लाख के पास पहुंचे

    कोरोना वायरस: भारत में एक लाख से ज्यादा मौतें, कुल मामले 65 लाख के पास पहुंचे

    लेखन प्रमोद कुमार
    Oct 03, 2020
    09:24 am

    क्या है खबर?

    भारत में कोरोना वायरस के कारण जान गंवाने वाले लोगों की संख्या एक लाख से ज्यादा हो गई है।

    इस खतरनाक वायरस के कारण दुनियाभर में हुई कुल मौतों में से लगभग 10 प्रतिशत भारत में हुई हैं।

    केवल अमेरिका (2.12 लाख) और ब्राजील (1.45 लाख) ऐसे देश हैं, जहां इस महामारी के कारण भारत से अधिक मौतें हुई हैं।

    बीते कुछ दिनों से दुनिया में रोजाना 4,000-6,000 मौते हो रही हैं, जिनमें लगभग 1,000 भारत में होती हैं।

    कोरोना का कहर

    अकेले महाराष्ट्र में लगभग 40 प्रतिशत मौतें

    भारत में कोरोना संक्रमित पाए गए लोगों में से मरने वालों की दर, जिसे केस फैटेलिटी रेशो (CFR) भी कहा जाता है, वह पिछले तीन महीनों से लगातार घट रही है। सितंबर में 1.76 से कम होकर 1.56 पर पहुंच गई है।

    भारत में कुल मृतकों में से लगभग 40 प्रतिशत अकेले महाराष्ट्र के हैं।

    स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब तक यहां कोरोना वायरस के कारण लगभग 38,000 लोग जान गंवा चुके हैं। यहां CFR 2.67 प्रतिशत है।

    मौतों का आंकड़ा

    पंजाब में चिंताजनक स्तर पर है CFR

    तमिलनाडु और कर्नाटक, दोनों राज्यों में 9,000-9,000 से ज्यादा मौतें हुई हैं, लेकिन यहां CFR राष्ट्रीय औसत के बराबर लगभग 1.5 प्रतिशत पर बना हुआ है।

    इनके अलावा दिल्ली, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश ऐसे राज्य हैं, जहां 5,000-5,000 से ज्यादा मौतें हुई हैं।

    देश में सर्वाधिक CFR पंजाब में है, जहां 3.5 प्रतिशत की दर से लगभग 3,500 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। यहां कुल मामले लगभग 1.2 लाख है।

    कोरोना वायरस

    65 लाख की तरफ बढ़ रही संक्रमितों की संख्या

    देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 65 लाख की तरफ बढ़ रही है।

    भारत में बीते दिन कोरोना वायरस से संक्रमण के 79,476 नए मामले सामने आए और 1,069 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा।

    इसी के साथ देश में कुल मामलों की संख्या 64,73,544 हो गई है, वहीं 1,00,842 लोगों को इस खतरनाक वायरस के संक्रमण के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है। सक्रिय मामलों की संख्या 9,44,996 हो गई है।

    डाटा

    54 लाख से ज्यादा लोग हुए ठीक

    ठीक होने वाले मरीजों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 75,628 मरीज ठीक हुए, जो आम दिनों के मुकाबले कम हैं। इसी के साथ देश में ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 54,27,706 हो गई है और रिकवरी रेट 83.84 प्रतिशत है।

    आंकड़ा

    दुनिया में कुल 3.44 करोड़ लोग संक्रमित

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 3.44 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और 10.26 लाख लोगों की मौत हुई है।

    सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका में 73.31 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और लगभग 2.08 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका एकमात्र ऐसा देश है जहां भारत से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं।

    तीसरे नंबर पर काबिज ब्राजील में 48.47 लाख संक्रमितों में से लगभग 1.44 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    महाराष्ट्र
    ब्राजील
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    'भूल चूक माफ' ने 9वें दिन किया ये कारनामा, अब मुनाफा कमाने की रेस में फिल्म राजकुमार राव
    पूर्वोत्तर राज्यों में झमाझम बरसेंगे मेघ, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट  गर्मी की लहर
    LPG सिलेंडर के दाम घटे, म्यूचुअल फंड-UPI के नियम बदले; आज से हुए ये बदलाव LPG की कीमतें
    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग

    भारत की खबरें

    नए नक्शे के बाद अब भारतीय इलाकों में जनगणना करने की योजना बना रहा नेपाल चीन समाचार
    हार्ले-डेविडसन ने भारत से समेटा अपना कारोबार, कारखाना बंद करने का किया निर्णय बिक्री
    भारत का चीन को स्पष्ट संदेश- LAC पर यथास्थिति में एकतरफा बदलाव की कोशिश न करे चीन समाचार
    भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 58 लाख पार, बीते दिन रिकॉर्ड लगभग 15 लाख टेस्ट कोरोना वायरस

    महाराष्ट्र

    कोरोना वायरस: भारत में नया ट्रेंड बन सकता है रोजाना 1,000 से अधिक लोगों की मौत भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: देश में लगातार दूसरे दिन 83,000 से अधिक नए मामले, लगभग 1,100 की मौत भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: भारत में संक्रमितों की संख्या 40 लाख पार, बीते दिन रिकॉर्ड 86,432 नए मामले भारत की खबरें
    मुंबई में कोरोना के सक्रिय मामलों में चिंताजनक बढ़ोतरी, 15 दिनों में आया 20 प्रतिशत उछाल भारत की खबरें

    ब्राजील

    कोरोना वायरस: भारत में पहली बार एक दिन में 1,000 से अधिक मौतें भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: किस देश में कितनी रिकवरी रेट और उनके मुकाबले भारत के क्या हालात हैं? भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: रूस के वैक्सीन बनाने के दावे पर सवाल क्यों उठ रहे हैं? भारत की खबरें
    ED ने ब्राजील सरकार के अनुरोध पर देश के 67 बैंक खातों को किया फ्रीज भारत की खबरें

    कोरोना वायरस

    बेनेली की बाइक पर मिल रहा ऑफर, 15 प्रतिशत डाउन पेमेंट पर खरीदें यह क्रूजर बाइक ऑटोमोबाइल
    कोरोना वायरस: छत्तीसगढ़ में इस महीने तीन गुना हुए संक्रमित, केरल में भी बिगड़ रहे हालात छत्तीसगढ़
    भारत में दुबई और UK के यात्रियों के जरिये सबसे ज्यादा फैला कोरोना- IIT का विश्लेषण भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: भारत में संक्रमितों की संख्या 60 लाख पार, 50 लाख से अधिक हुए ठीक भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025