NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / झारखंड विधानसभा चुनाव: कांग्रेस गठबंधन ने पार किया बहुमत का आंकड़ा, भाजपा को झटका
    अगली खबर
    झारखंड विधानसभा चुनाव: कांग्रेस गठबंधन ने पार किया बहुमत का आंकड़ा, भाजपा को झटका

    झारखंड विधानसभा चुनाव: कांग्रेस गठबंधन ने पार किया बहुमत का आंकड़ा, भाजपा को झटका

    लेखन मुकुल तोमर
    Dec 23, 2019
    11:39 am

    क्या है खबर?

    झारखंड की सभी 81 विधानसभा सीटों पर रुझान आ गए हैं और कांग्रेस के नेतृत्व वाला गठबंधन बहुमत के आंकड़े से ऊपर निकल गया है।

    कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का गठबंधन 45 सीटों पर आगे चल रहा है।

    वहीं पिछले पांच साल सत्ता में रही भाजपा पिछड़ती हुई नजर आ रही है और पार्टी 25 सीटों पर आगे चल रही है।

    झारखंड विकास मार्च (JVM) तीन और निर्दलीय उम्मीदवार चार सीटों पर आगे हैं।

    जानकारी

    गठबंधन में JMM सबसे अधिक सीटों पर आगे

    जिन 45 सीटों पर कांग्रेस-JMM-RJD गठबंधन आगे चल रहा है, उनमें JMM 25 पर, कांग्रेस 15 पर और RJD पांच सीटों पर आगे चल रही है। राज्य में बहुमत का आंकड़ा 42 सीट है और कांग्रेस-JMM-RJD गठबंधन सरकार बनाने की स्थिति में है।

    ट्विटर पोस्ट

    झारखंड में वोटों की गिनती जारी

    Jharkhand: Counting of votes for all 81 assembly constituencies of the state is underway. Visuals from a counting centre in Ranchi. #JharkhandAssemblyPolls pic.twitter.com/vgKdjvWSzH

    — ANI (@ANI) December 23, 2019

    दिग्गज उम्मीदवार

    दिग्गज उम्मीदवारों का क्या है हाल?

    बड़े उम्मीदवारों की बात करें तो मुख्यमंत्री रघुवर दास जमशेदपुर पूर्व सीट पर 342 वोटों से आगे चल रहे हैं और अगर यहां कोई उलटफेर होता है तो ये भाजपा के लिए एक शर्मनाक स्थिति होगी।

    वहीं पूर्व मुख्यमंत्री और JVM नेता बाबूलाल मरांडी धनवड़ सीट से आगे चल रहे हैं।

    लेकिन JMM नेता हेमंत सोरेन घुमका सीट पर पिछड़ रहे हैं। हालांकि वो दो सीटों पर चुनाव लड़े थे और दूसरी सीट पर आगे बढ़ चल रहे हैं।

    वोट शेयर

    आदिवासी वोटों को अपनी तरफ खींचने में कामयाब रहा गठबंधन

    नतीजों में कांग्रेस-JMM-RJD गठबंधन के आगे रहने का एक ब़ड़ा कारण आदिवासी वोटों का गठबंधन के खाते में जाना है। हेमंत सोरेन आदिवासी वोटों को गठबंधन की तरफ खींचने में कामयाब रहे हैं और इसी कारण ग्रामीण झारखंड में गठबंधन का प्रदर्शन बेहद अच्छा रहा है।

    इसके अलावा अल्पसंख्यक और यादव समुदाय को वोट भी बड़ी संख्या में गठबंधन को गया है और यही कारण है कि कांग्रेस और RJD के प्रदर्शन में सुधार हुआ है।

    मुख्यमंत्री

    हेमंत सोरेन बन सकते हैं मुख्यमंत्री

    JMM के हेमंत सोरेन राज्य के अगले मुख्यमंत्री हो सकते हैं।

    इसकी घोेषणा करते हुए RJD प्रमुख तेजस्वी यादव ने कहा, "इस चुनाव में महागठबंधन क्लीन स्वीप करने जा रहा है। हमने हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चुनाव लड़ा था। वो मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।"

    बता दें कि हेमंत सोरेन इससे पहले 2013-14 में भी कांग्रेस और RJD के समर्थन से झारखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उनके पिता शिबू सोरेन भी राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

    2014 झारखंड विधानसभा चुनाव

    क्या रहे थे 2014 विधानसभा चुनाव के नतीजे?

    अगर 2014 विधानसभा चुनाव के नतीजों की बात करें तो तब भाजपा 37 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। वहीं उसके NDA गठबंधन को 42 सीटें मिलीं थीं और उसने सरकार बनाई थी और रघुवार दास को मुख्यमंत्री बनाया गया था। वो राज्य के पहले गैर-आदिवासी मुख्यमंत्री बने थे।

    भाजपा के बाद JMM दूसरी नंबर पर रही थी और उसे 19 सीटें मिलीं थीं।

    JVM को आठ और कांग्रेस को छह सीटें मिली थीं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    झारखंड
    राष्ट्रीय जनता दल (RJD)
    कांग्रेस समाचार
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    अंकिता भंडारी हत्याकांड: वॉट्सऐप चैट ने कैसे खोले राज? कहा था- क्या 10,000 में बिक जाऊंगी?  उत्तराखंड
    हार्वर्ड विश्वविद्यालय जाने वालों के लिए ट्रंप प्रशासन का नया फरमान, जानिए क्या है मामला  डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025, क्वालीफायर-2: PBKS बनाम MI मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    भारत के 'टाइगर मैन' वाल्मीक थापर का 73 वर्ष की आयु में निधन रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान

    झारखंड

    तीसरी शादी करने जा रहा शख्स हुआ गिरफ्तार तो अपनी जगह भाई को दूल्हा बनाकर भेजा देश
    जारी हुआ झारखंड 10वीं परीक्षा का रिजल्ट, 99.2% के साथ प्रिया राज ने किया टॉप शिक्षा
    दो साल बाद घर लौटी महिला, अपहरण और हत्या के आरोप में पति को हुई जेल केदारनाथ
    झारखंडः शादी के खाने में गिरी छिपकली, खाना खाकर बीमार हुए 70 लोग देश

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD)

    सक्रिय राजनीति में वापस लौटे तेज प्रताप यादव, तेजस्वी को 'अर्जुन' तो खुद को बताया 'श्रीकृष्ण' बिहार
    जंतर-मंतर पर सरकार के खिलाफ धरने में शामिल हो सकते हैं राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी समाचार
    गठबंधन के मोर्चे पर बड़ी गलतियां कर रही है कांग्रेस, सहयोगियों को बनाने में रही नाकाम दिल्ली
    बिहार महागठबंधन: आखिरकार हुआ सीटों का बंटवारा, RJD 20 तो कांग्रेस 9 सीटों पर लड़ेगी चुनाव बिहार

    कांग्रेस समाचार

    महाराष्ट्र: गठबंधन के नेता चुने गए उद्धव ठाकरे, 28 नवंबर को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ उद्धव ठाकरे
    उद्धव ठाकरे: जानें कैसा रहा वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर से लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने तक का सफर महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: शपथ समारोह में गैर-भाजपा पार्टियों का शक्ति प्रदर्शन, बड़े विपक्षी नेताओं को भेजा गया न्योता अरविंद केजरीवाल
    उद्धव ठाकरे बने महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री, ऐतिहासिक शिवाजी पार्क में ली शपथ भारतीय जनता पार्टी

    भाजपा समाचार

    महाराष्ट्र में अगले पांच-छह दिन में बन जाएगी सरकार- शिवसेना नरेंद्र मोदी
    राज्यसभा में बोले अमित शाह, NRC से किसी धर्म के लोगों को डरने की जरूरत नहीं कश्मीर
    झारखंड में 10,000 आदिवासियों पर देशद्रोह का मुकदमा, राहुल गांधी ने खड़े किए सवाल झारखंड
    मालेगांव बम धमाकों की आरोपी प्रज्ञा ठाकुर को रक्षा मंत्रालय की संसदीय समिति में जगह नरेंद्र मोदी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025