NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / हरियाणा: पांच जिलों में कोरोना वायरस के 85% एक्टिव केस, इन 10 जिलों में जीरो
    अगली खबर
    हरियाणा: पांच जिलों में कोरोना वायरस के 85% एक्टिव केस, इन 10 जिलों में जीरो

    हरियाणा: पांच जिलों में कोरोना वायरस के 85% एक्टिव केस, इन 10 जिलों में जीरो

    लेखन भारत शर्मा
    Apr 23, 2020
    06:12 pm

    क्या है खबर?

    देश में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं और सभी राज्य इसकी चपेट में हैं।

    वहीं हरियाणा में सरकार के बेहतरीन प्रयासों से संक्रमण के प्रसार का दायरा लगातार घटता जा रहा है।

    शुरुआत में जहां राज्य के 22 में से 19 जिले संक्रमण की चपेट में थे, वहीं अब यह संक्रमण सिमटकर 12 जिलों पर आ गया है।

    विशेष बात यह है कि राज्य के कुल एक्टिव संक्रमितों में से 85% तो महज पांच जिलों में ही हैं।

    मौजूदा स्थिति

    हरियाणा में वर्तमान में 105 हैं एक्टिव संक्रमितों की संख्या

    चिकित्सा विभाग के अनुसार प्रदेश में अब तक कुल 270 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें इटली के 14 नागरिक भी शामिल हैं।

    इनमें से वर्तमान में 105 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। जिसमें से लगभग 85 प्रतिशत यानी 89 मरीज तो पांच जिलों में ही हैं, जबकि बाकी के 16 मरीज सात जिलों में हैं।

    राज्य में अब तक तीन लोगों की मौत हुई है। इसमें करनाल, अंबाला और रोहतक में एक-एक मौत हुई है।

    जानकारी

    162 संक्रमित ठीक होकर घर लौटे

    चिकित्सा विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार प्रदेश में मिले कुल 270 संक्रमितों में से अब तक 60% यानी 162 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। सबसे ज्यादा मरीज नूंह और फरीदाबाद में 28-28, पलवल 27 व गरुग्राम के 26 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

    एक्टिव केस

    नूंह में हैं सबसे ज्यादा एक्टिव केसों की संख्या

    चिकित्सा विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार हरियाणा में वर्तमान में 105 एक्टिव केस हैं। जिनका विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है।

    इनमें से लगभग 85 प्रतिशत केस पांच जिलों (नूंह 29, गुरुग्राम 19, फरीदाबाद और पंचकुला 15-15 और सोनीपत 11 मरीज) में हैं।

    इसी तरह शेष लगभग 15 प्रतिशत यानी 16 केस सात जिलों में हैं। जिनमें पलवाल सात, रोहतक, कुरुक्षेत्र और कैथल में दो-दो, अंबाला, भिवानी और हिसार में एक-एक मरीज शामिल है।

    जानकारी

    हरियाणा में वर्तमान में ये जिले हैं कोरोना मुक्त

    संक्रमितों के ठीक होने के बाद राज्य के चरखी दादरी, फतेहाबाद, जींद, करनाल, पानीपत, सिरसा, यमुनानगर, मेवात, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ जिले कोरोना से मुक्त हैं। यहां अब कोई भी नया संक्रमित नहीं मिल रहा है।

    शुरुआत

    शुरुआत में यह थी हरियाणा में संक्रमण की स्थिति

    हरियाणा में सबसे पहले 14 इटैलियन नागरिकों के संक्रमण की पुष्टि हुई थी। उसके बाद सबसे ज्यादा संक्रमित नूंह जिले में 57 मिले।

    इसी तरह फरीदाबाद में 43, गुरुग्राम में 45, पलवल में 34, पंचकूला में 18, अम्बाला में 12, सोनीपत में 13, करनाल में छह, पानीपत में पांच, सिरसा में चार, यमुनानगर, रोहत और भिवानी में तीन-तीन, कैथल, हिसार, जींद, कुरुक्षेत्र में दो-दो और चरखी दादरी, झज्जर और फतेहाबाद में एक-एक संक्रमित है।

    डाटा

    हरियाणा में 33,107 लोगों को किया गया क्वारंटाइन

    हरियाणा में कुल 33,107 लोगों को क्वारंटाइन किया गया हैं। 17,059 ने इसे पूरा कर लिया है और 16,048 अभी क्वारंटाइन में हैं। अब तक की गई 17,171 लोगों की जांच में से 15,178 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जबकि 1,738 की रिपोर्ट बाकी है।

    मीडिया

    सरकार ने मीडियाकर्मियों के लिए की 10 लाख रुपये के बीमा की घोषणा

    कोरोना महामारी के बीच लोगों को हर खबर से अपडेट रखने के लिए मैदान में उतरे हुए मीडियाकर्मियों की सुरक्षा के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने बड़ी घोषणा की है।

    मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी मीडियाकर्मी और पत्रकारों को 10-10 लाख रुपये का बीमा कवर देने की घोषणा की है।

    गौरतलब है कि कोरोना की कवरेज के दौरान संक्रमितों के संपर्क में आने से मुंबई में 57 पत्रकारों के संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हरियाणा
    फरीदाबाद
    मनोहर लाल खट्टर
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार
    सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद स्थगित की गई NEET-PG 2025 की परीक्षा NEET

    हरियाणा

    हरियाणा सरकार के पास नहीं है मुख्यमंत्री खट्टर और उनके मंत्रियों की नागरिकता से जुड़े दस्तावेज असम
    तकनीकी सहायता देने के नाम पर विदेशियों से की तीन करोड़ की ठगी, दो गिरफ्तार यूनाइटेड किंगडम (UK)
    हरियाणा: महिला कानूनों को हथियार बनाकर लोगों से ऐंठे लाखों रुपये, आरोपी महिला गिरफ्तार क्राइम समाचार
    हरियाणा: जींद के कृषि विभाग ने लड्डू-समोसों पर खर्च कर दिए 40 लाख रुपये वायु प्रदूषण

    फरीदाबाद

    फरीदाबादः पोलिंग बूथ पर मतदाताओं को प्रभावित कर रहे एजेंट का वीडियो वायरल, हुई गिरफ्तारी हरियाणा
    फरीदाबादः महिलाएं बोलीं- भाजपा को वोट दिला रहा था एजेंट, बूथ पर दोबारा होगा मतदान हरियाणा
    हरियाणा: पुलिसकर्मियों द्वारा पार्क में महिला की बेल्ट से पिटाई, वीडियो वायरल होने पर अधिकारी बर्खास्त हरियाणा
    फरीदाबादः प्राइवेट स्कूल में आग लगने से महिला और उसके दो बच्चों की मौत हरियाणा

    मनोहर लाल खट्टर

    UN में पाकिस्तान का पत्र: राहुल के नाम पर शोर, खट्टर के नाम पर भाजपा चुप भारतीय जनता पार्टी
    भाजपा विधायक ने नेहरू को बताया 'अय्याश', कहा- इस परिवार का काम ही ऐसा भारत की खबरें
    हरियाणा विधानसभा चुनाव: बबीता फोगाट और योगश्वर दत्त को मिली टिकट, देखें भाजपा की पूरी सूची हरियाणा
    हरियाणा चुनावों के ऐलान के बाद गुरुग्राम में ट्रैफिक चालान में 97 फीसदी की कमी हरियाणा

    कोरोना वायरस

    रोजमर्रा की आर्थिक गतिविधियों को लेकर ये सबक सिखाता है कोरोना वायरस का संकट अर्थव्यवस्था समाचार
    अमेरिका का चीन पर निशाना, PPE का स्टॉक कर महंगे दामों पर बेचने का लगाया आरोप चीन समाचार
    ओडिशा: लॉकडाउन में चोरी की कार से परिवार सहित जगन्नाथ मंदिर पहुंचा पुलिस निरीक्षक, निलंबित ओडिशा
    कोरोना वायरस: ICMR की सलाह, दो दिन तक रैपिड टेस्ट किट का प्रयोग न करें राज्य भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025