प्रधानमंत्री मोदी के लिए इस कांस्टेबल ने छोड़ी नौकरी, 2029 चुनाव तक जूते-चप्पन न पहलने का लिया प्रण
गुजरात के एदेशर थाने में तैनात कांस्टेबल रामगार मोहनगर गोसाई ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। उनका कहना है कि वे मोदी सरकार और संघ का साथ देना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कसम खाई है कि जब तक 2029 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर से सत्ता में नहीं आ जाते, वे जूते-चप्पल नहीं पहनेंगे। एक वीडियो मैसेज में गोसाई ने बताया कि दिल्ली में हुए हालिया प्रदर्शनों और मोदी के युवाओं को ध्यान में रखकर लिए गए फैसलों से वे काफी प्रभावित हुए हैं।
गोसाई ने नौकरी छोड़ने को नैतिक कर्तव्य बताया
गोसाई ने साफ किया है कि 2029 तक वे जूते-चप्पल नहीं पहनेंगे। इसे वे अपना निजी वादा मान रहे हैं। एक अच्छी सरकारी नौकरी पाने के लिए उन्होंने खूब मेहनत की थी, लेकिन उनका कहना है कि नौकरी छोड़ना उनके लिए एक नैतिक फर्ज था। इसके पीछे उनका मकसद सरकार विरोधी बातों का सामना करना और मोदी सरकार के साथ राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (RSS) के प्रति अपने समर्थन पर मजबूती से टिके रहना है।