NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / महंगाई-बेरोजगारी पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, राहुल बोले- आज देश में लोकतंत्र नहीं, तानाशाही है
    देश

    महंगाई-बेरोजगारी पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, राहुल बोले- आज देश में लोकतंत्र नहीं, तानाशाही है

    महंगाई-बेरोजगारी पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, राहुल बोले- आज देश में लोकतंत्र नहीं, तानाशाही है
    लेखन भारत शर्मा
    Aug 05, 2022, 10:48 am 1 मिनट में पढ़ें
    महंगाई-बेरोजगारी पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, राहुल बोले- आज देश में लोकतंत्र नहीं, तानाशाही है
    महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस का देशव्यापी विरोध प्रदर्शन ।

    देश में लगातार बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी के साथ GST दरों में इजाफे को लेकर कांग्रेस आज देशव्यापी विरोध प्रदर्शन कर रही है। इसके तहत जहां पार्टी कार्यकर्ता राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास का घेराव करेंगे, वहीं सांसद सुबह 11 बजे राष्ट्रपति भवन तक मार्च करेंगे। कांग्रेस के इस हल्लाबोल प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली के कुछ हिस्सों में धारा-144 लागू कर बड़ी सभाओं पर रोक लगाई गई है।

    पार्टी ने किया प्रधानमंत्री आवास के घेराव का ऐलान

    कांग्रेस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि कांग्रेस कार्य समिति (CWC) के सदस्य और वरिष्ठ नेता प्रधानमंत्री आवास का घेराव करेंगे और लोकसभा और राज्यसभा सांसद संसद से राष्ट्रपति भवन तक मार्च में शामिल होंगे। इसी तरह पार्टी की राज्य इकाइयां देश भर में इसी तरह का विरोध प्रदर्शन करेंगी। राष्ट्रपति भवन तक मार्च करने से पहले कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं का दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पर जमा होना शुरू हो गया है।

    देश में खत्म हो रहा है लोकतंत्र- राहुल गांधी

    इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "देश में तानाशाही बढ़ रही है और लोकतंत्र खत्म हो रहा है। संसद में हमें बोलने नहीं दिया जाता है। संविधान की धज्जिया उड़ाई जा रही हैं।हम संसद में महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर बहस करना चाहते हैं, लेकिन हमें बोलने नहीं दिया जा रहा है।" राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि देश में आज ED का आतंक है।

    न्यायिक व्यवस्था पर RSS का नियंत्रण- राहुल गांधी

    राहुल गांधी ने कहा, "लोकतंत्र में विपक्ष संस्थानों के बल पर लड़ती है। न्यायिक व्यवस्था और मीडिया के बल पर विपक्षी पार्टी खड़ी होती है, लेकिन वर्तमान में देश की सभी संस्थाओं पर सरकार का कब्जा है। हर संस्था में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का व्यक्ति बैठा है।" उन्होंने कहा, "हमारी सरकर ऐसे संस्थानों को नियंत्रण में नहीं रखती थी। आज हालात दूसरे हैं। दूसरी पार्टी की मदद करने वालों के खिलाफ ED और IT लगा दी जाती है।"

    "मैं जितना बोलूंगा, उतनी कार्रवाई होगी"

    राहुल गांधी ने कहा, "बेरोजगारी और महंगाई बढ़ रही है, लेकिन सरकार ऐसा नहीं मानती है। कोविड पर मौतों को लेकर भी सरकार मुकर गई। जितना मैं सच्चाई बोलूंगा, उतनी मेरे ऊपर कार्रवाई होगी। मैं अपना काम करूंगा, लोकतंत्र के लिए काम करूंगा।"

    दिल्ली प्रशासन ने कुछ हिस्सों में लागू की धारा-144

    कांग्रेस के हल्लाबोल प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली प्रशासन ने कुछ हिस्सों में धारा-144 लागू कर दी है और बड़ी सभाओं के आयोजन पर रोक लगाई है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि प्रमुख सड़कों पर भीड़भाड़ वाले संभावित स्थानों के अनुसार विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है और ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है। दिल्ली यातायात पुलिस ने लुटियंस दिल्ली के कुछ हिस्सों में ट्रैफिक बाधित होने को लेकर एडवाइजरी भी जारी की है।

    खुफिया सूचना के आधार पर बढ़ाई सुरक्षा

    दिल्ली पुलिस को विरोध को लेकर कुछ खुफिया जानकारी भी मिली हैं। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। प्रधानमंत्री आवास और सभी VVIP के आवासों के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने केसी वेणुगोपाल को पत्र लिखकर जंतर-मंतर को छोड़कर पूरे नई दिल्ली इलाके में धारा-144 लागू होने के कारण प्रदर्शन की अनुमति नहीं देने की बात कही है। इसके अलावा इसका उल्लंघन होने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।

    हिरासत में लिए गए कांग्रेस कार्यकर्ता

    इधर, धारा-144 लागू होने के बाद भी कांग्रेस कार्यालय के बाहर महंगाई और बेरोजगारी को लेकर प्रदर्शन कर रहे कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस वहां पहुंचने वालों से वापस लौटने की अपील कर रही है।

    राज्यों में राजभवन तक निकाला जाएगा मार्च

    दिल्ली के अलावा देश के अन्य राज्यों में कांग्रेस की ओर से राजभवन तक मार्च निकाला जाएगा। इसमें सभी विधायक, विधान परिषद सदस्य, वरिष्ठ नेता और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसके अलावा जिला मुख्यालयों पर भी कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करेंगे। इससे पहले देशव्यापी विरोध प्रदर्शन पर पार्टी की रणनीति पर विचार करने के लिए कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने मंगलवार को एक बैठक की थी। जिसमें सरकार की जन विरोधी नीतियों की आलोचना की गई थी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली पुलिस
    दिल्ली
    राहुल गांधी
    कांग्रेस समाचार

    ताज़ा खबरें

    हॉकी विश्व कप: जर्मनी ने बेल्जियम को पेनल्टी शूटआउट में हराकर तीसरी बार जीता खिताब  हॉकी विश्व कप
    ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री की अस्पताल में मौत, पुलिसकर्मी ने सीने में मारी थी गोली ओडिशा
    स्वस्थ जीवनशैली के लिए इन टिप्स को करें फॉलो, मिलेंगे स्वास्थ्यवर्धक लाभ स्वास्थ्य
    दूसरा टी-20: न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 100 रन का लक्ष्य, भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन  भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट

    दिल्ली पुलिस

    दिल्ली-NCR में खालिस्तानी स्लीपर सेल्स सक्रिय, कर सकते हैं बड़ा हमला- खुफिया अलर्ट दिल्ली
    बाटला हाउस एनकाउंटर: दोषी आतंकी शहजाद अहमद की हुई मौत, पिछले काफी समय से था बीमार दिल्ली
    BBC डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर जामिया मिलिया इस्लामिया में हंगामा, कई छात्र हिरासत में दिल्ली
    एयर इंडिया ने फ्लाइट में शराब परोसने की नीति में किया बदलाव, जानें नए नियम एयर इंडिया

    दिल्ली

    'बीटिंग रिट्रीट' के साथ खत्म हुआ गणतंत्र दिवस समारोह, बारिश के चलते नहीं हुआ ड्रोन शो गणतंत्र दिवस
    अब अमृत उद्यान नाम से जाना जाएगा राष्ट्रपति भवन स्थित मुगल गार्डन राष्ट्रपति भवन
    BBC डॉक्यूमेंट्री: स्क्रीनिंग को लेकर हुए बवाल की जांच के लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी ने बनाई समिति  दिल्ली विश्वविद्यालय
    दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में होगी हल्की बारिश, बढ़ेगी ठंड भारतीय मौसम विभाग

    राहुल गांधी

    राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कल होगी समाप्त, कई राजनीतिक पार्टियों को किया गया आमंत्रित भारत जोड़ो यात्रा
    भारत-चीन सीमा विवाद: जयशंकर ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- 1962 में हुआ था कब्जा एस जयशंकर
    भारत जोड़ो यात्रा: राहुल की सुरक्षा में चूक को लेकर कांग्रेस का अमित शाह को पत्र  भारत जोड़ो यात्रा
    भारत जोड़ो यात्रा: जम्मू-कश्मीर में राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक का आरोप जम्मू-कश्मीर

    कांग्रेस समाचार

    DMK ने 2021-22 में विज्ञापन पर खर्च की 87 प्रतिशत राशि, भाजपा रही पीछे चुनाव आयोग
    भारत जोड़ो यात्रा: राहुल गांधी और उमर अब्दुल्ला कश्मीर में साथ आए भारत जोड़ो यात्रा
    सचिन पायलट के दावे पर गहलोत बोले- मेरे काम के कारण हुई थी 2018 में जीत राजस्थान
    BBC की विवादित डॉक्यूमेंट्री: केरल में कांग्रेस और जाधवपुर यूनिवर्सिटी में SFI ने की स्क्रीनिंग नरेंद्र मोदी

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023