वंदे मातरम विवाद: सोनिया और राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज कराई गई शिकायत, क्या हाेगी गिरफ्तारी?
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। उन पर आरोप है कि उन्होंने कांग्रेस पार्टी मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' को बाधित किया। 16 अगस्त को 2 वकीलों ने यह शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस से घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
शिकायतकर्ताओं ने वीडियो और प्रस्तावित कानून का हवाला दिया
शिकायतकर्ताओं ने बताया है कि वीडियो क्लिप और समाचार रिपोर्टों में देखा जा सकता है कि सोनियाअसंतोष जाहिर कर रही थीं, वहीं राहुल कह रहे थे, "हम वंदे मातरम नहीं गा रहे हैं।" उन्होंने एक ऐसे प्रस्तावित कानून का भी जिक्र किया है, जिसके मुताबिक राष्ट्रीय गीत को बाधित करने पर जुर्माना या जेल की सजा हो सकती है। वकीलों ने जरूरत पड़ने पर और सबूत पेश करने की पेशकश की है। साथ ही उन्होंने पुलिस से यह भी मांग की है कि आगे कोई कार्रवाई करने से पहले यह जांच की जाए कि क्या यह नया कानून वाकई लागू होता है या नहीं।