Loading...
ट्रंप के नए टैरिफ पर भारत ने जताई आपत्ति, अमेरिका के जांच के दावों को नकारा
ट्रंप के नए टैरिफ पर भारत ने जताई आपत्ति

ट्रंप के नए टैरिफ पर भारत ने जताई आपत्ति, अमेरिका के जांच के दावों को नकारा

लेखन गजेंद्र
Nov 26, 2026
09:58 am

क्या है खबर?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से प्रस्तावित भारत समेत 14 देशों पर नए टैरिफ पर भारत सरकार ने आपत्ति जताई है। वाणिज्य मंत्रालय ने टैरिफ की खबरें सामने आने के बाद जारी एक बयान में विनिर्माण में संरचनात्मक अतिरिक्त क्षमता के अमेरिकी दावों को खारिज कर दिया। उसने कहा कि भारत के पास किसी भी सेक्टर में अतिरिक्त क्षमता नहीं है। मंत्रालय ने व्यापार विवाद को द्विपक्षीय बातचीत से सुलझाने की बात कही है।

बयान

मंत्रालय ने क्या कहा?

मंत्रालय ने बयान में कहा, "भारत सरकार ने अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (USTR) द्वारा धारा-301 की जांच में जारी नोटिस ऑफ डिटरमिनेशन और रिक्वेस्ट फॉर कमेंट्स पर ध्यान दिया है। नोटिस भारत समेत 14 देशों के विनिर्माण सेक्टर में संरचनात्मक अतिरिक्त क्षमता और उत्पादन से जुड़े कानून, नीति और अभ्यास से जुड़ा है। नोटिस की जांच चल रही है। भारत ने इस जांच के दौरान अच्छे से काम किया। भारत के पास किसी भी सेक्टर में संरचनात्मक अतिरिक्त क्षमता नहीं है।"

बयान

भारत अमेरिका के साथ मिलकर काम करने को तैयार

मंत्रालय ने बयान में आगे कहा, "भारत और अमेरिका एक द्विपक्षीय व्यापार समझौते के लिए बातचीत कर रहे हैं। भारत का मानना ​​है कि व्यापार से जुड़ी किसी भी चिंता को इन बातचीत के दायरे में ही सुलझाया जाना चाहिए। भारत सरकार, 2 फरवरी, 2026 को घोषित और 7 फरवरी, 2026 को जारी संयुक्त बयान के अनुसार, भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए अमेरिका के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार है।"

ADVERTISEMENT

टैरिफ

कितना लगाया टैरिफ?

ट्रंप प्रशासन ने नए टैरिफ का प्रस्ताव गलत व्यापार तरीकों को लेकर जारी विनिर्माण सेक्टर में संरचनात्मक अतिरिक्त क्षमता और उत्पादन की धारा-301 की 8 महीनों की जांच के बाद दिया है।

प्रस्ताव के मुताबिक, चीन पर 40 प्रतिशत, वियतनाम पर 35, EU देशों पर 27, भारत, इंडोनेशिया, मलेशिया, कंबोडिया, थाईलैंड, कोरिया, ताइवान पर 25 प्रतिशत और जापान, स्विट्जरलैंड, सिंगापुर और बांग्लादेश पर 20 प्रतिशत टैरिफ लगाया गया है।

बताया जा रहा है कि टैरिफ को कानूनी सुरक्षा मिली है।

ADVERTISEMENT

समझौता

अगर व्यापार समझौता हुआ तो 25 से 17 प्रतिशत होगा टैरिफ

अमेरिका की धारा-301 जांच में भारत पर ज़्यादा विनिर्माण क्षमता से जुड़ी नीति का आरोप है, जिससे अमेरिकी कंपनियों को नुकसान हो रहा है।

इसी आधार पर भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया गया है। अगर दोनों देशों के बीच व्यापार समझौता होता है तो इसे कम करके 17 प्रतिशत किया जा सकता है।

वाशिंगटन किसी भी सूरत में व्यापार समझौता पूरा करना चाहता है, अन्यथा 25 प्रतिशत टैरिफ लगाएगा।

दोनों देशों की बीच बातचीत अभी जारी है।

ADVERTISEMENT