कॉकरोच जनता पार्टी अब E20 पर करेगी काम, सड़क से सरकारों पर दबाव बनाएगी पार्टी
क्या है खबर?
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रमुख सदस्य महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में कोर कमेटी की बैठक कर रहे हैं, जिसमें आगे की रणनीति पर फैसला लिया जा सकता है। बैठक से पहले पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने पत्रकारों को बताया कि बैठक में इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल (E20), बेरोजगारी और झारखंड में कथित परीक्षा अनियमितता को लेकर चर्चा होगी। बुधवार और गुरुवार को होने वाली बैठक के बाद आगे की रणनीति का खुलासा किया जाएगा।
बयान
दबाव समूह के रूप में काम करेगी पार्टी
दिपके ने राजनीति में प्रवेश करने की संभावना को खारिज करते हुए कहा कि CJP फिलहाल एक दबाव समूह के रूप में काम करेगी और एक ऐसा आंदोलन बनने पर ध्यान केंद्रित करेगी जो बदलाव ला सके।
उन्होंने कहा कि लोगों का न्यायपालिका, राजनीति, मीडिया और चुनाव आयोग पर से विश्वास उठ चुका है और भारत को इस समय सरकारों पर दबाव बनाने वाले समूह की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों की हालत बेहद खराब है।
मुद्दा
बैठक में बनाई जाएगी रणनीति
CJP के पदाधिकारियों का कहना है कि कोर कमेटी की बैठक में हालिया विरोध आंदोलन की समीक्षा होगी। साथ ही, जमीनी स्तर पर संगठन का विस्तार करने और इसके भविष्य के रोडमैप को अंतिम रूप देने काम किया जाएगा।
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरभ दास ने कहा कि CJP एक जमीनी स्तर के आंदोलन के रूप में काम करेगी, न कि एक राजनीतिक दल के रूप में।
पार्टी की बैठक गुरुवार को समाप्त होगी।
ट्विटर पोस्ट
बैठक से पहले पत्रकारों से CJP पदाधिकारियों की मुलाकात
#WATCH | Chhatrapati Sambhaji Nagar, Maharashtra | On being asked if he will start a political party, Cockroach Janta Party (CJP) Founder Abhijeet Dipke says, "Our movement was successful because people rose above their own ideologies and political party lines to come together… pic.twitter.com/xQqgNBjzKk
— ANI (@ANI) August 5, 2026