मुंबई के मरीन ड्राइव पर नारे लिखे तख्तियों के साथ दिखे अभिजीत दिपके, हिरासत में लिया
क्या है खबर?
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके को गुरुवार देर रात मुंबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दरअसल, दिपके यहां के प्रतिष्ठित मरीन ड्राइव पर नारे लिखी तख्तियों के साथ देखे गए थे, जिससे पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर मरीन ड्राइव पुलिस थाने ले आई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दिपके मरीन ड्राइव पर तख्तियां लिए समर्थकों के एक समूह के साथ जमा हुए थे।
प्रदर्शन
हिरासत से छूटने के बाद छात्रों से मिले दिपके
दिपके ने घटना पर कहा कि पुलिस अधिकारियों ने उनसे थाने चलने के लिए कहा था और उसके बाद उन्हें थोड़ी देर बाद थाने से जाने की इजाजत दे दी।
दिपके ने कहा कि यह घटना उनका समय बर्बाद करने के उद्देश्य से रची गई थी। उन्होंने संकेत दिया कि अधिकारी को उन्हें रिहा करने के निर्देश मिले होंगे।
थाने से लौटने के बाद, दिपके ने चेंबूर के अंबेडकर हॉस्टल में छात्रों से मुलाकात की और कई तस्वीरें पोस्ट कीं।
प्रदर्शन
आज है मुंबई में CEC के खिलाफ प्रदर्शन
दिपके को हिरासत में लेने की घटना तब हुई है, जब CJP ने 2 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 2 अक्टूबर से प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।
प्रदर्शन मुंबई के शिवाजी पार्क में शुरू होगा, जो धीरे-धीरे देश भर के अन्य शहरों में भी बढ़ेगा।
मुंबई पुलिस ने शिवाजी पार्क में सभाओं पर लगे प्रतिबंधों और यातायात चिंताओं का हवाला देते हुए विरोध-प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार किया है।